एक्सप्लोरर

गूगल के तेज एप को 24 घंटे में मिला 4 लाख डाउनलोड, 1.8 करोड़ का ट्रांजैक्शन

चौबीस घंटों के अंदर ही इस एप को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया और इस दौरान इस पर कुल 1.8 करोड़ रुपये के लेन-देन दर्ज किए गए.

नई दिल्लीः भारत में गूगल 'तेज' एप के लॉन्च करने के चौबीस घंटों के अंदर ही इस एप को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया और इस दौरान इस पर कुल 1.8 करोड़ रुपये के लेन-देन दर्ज किए गए. गूगल ने बताया, "पिछले 24 घंटों में कुल 1.8 करोड़ लेन-देन (जीएमवी) दर्ज किए गए और हमारे 4,10,000 सक्रिय यूजर्स बन चुके हैं."

जीएमवी या सकल माल मात्रा किसी खास अवधि में हुई कुल बिक्री को कहते हैं. वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इस एप को सोमवार दोपहर में लॉन्च किया था. उन्होंने कहा कि इस एप के बारे में गूगल के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई के साथ नोटबंदी के तुरंत बाद जनवरी में बात की थी. जेटली ने कहा, "गूगल ने भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार में महान क्षमता देखी है."

इसका जवाब देते हुए पिचाई ने मंगलवार को ट्वीट किया, "हम उम्मीद करते हैं 'तेज बाई गूगल' के लॉन्च से आपको डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के एक कदम और करीब आने में मदद मिलेगी."

इस एप को भारत सरकार समर्थित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के आधार पर बनाया गया है. तेज के माध्यम से यूजर्स मुफ्त में कोई भी छोटी-बड़ी रकम का भुगतान सीधे बैंक खाते से कर सकते हैं. यह एप भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है और अंग्रेजी और सात क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, तमिल और तेलुगू शामिल है.

यह एप चार बैंकों की साझेदारी में काम करता है जिसमें एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शामिल है. इससे 50 यूपीआई सक्षम बैंकों के यूजर्स के साथ लेनदेन किया जा सकता है.

गार्टनर के रिसर्च डायरेक्टर डी.डी. मिश्रा का कहना है, "यह कहना जल्दीबाजी है कि यह गेम चेंजर साबित होगी, क्योंकि अभी तक तकनीक विकास के दौर में ही है. हालांकि यह बाजार को जबरदस्त रूप से प्रभावित जरूर करेगी."

गूगल ने इसके अलावा व्यापारियों के लिए 'तेजफॉरबिजनेस' एप को लॉन्च करने की घोषणा भी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget