एक्सप्लोरर

Security Camera: आपके घर और ऑफिस की सिक्योरिटी के लिए बेहद काम आएंगे ये खास कैमरे, ऐसे करेंगे सुरक्षा

Best Security Camera: इन कैमरों की कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन आप इसे 2649 रुपये की बेस्ट कीमत में खरीद सकते है. कंपनी इस पर एक साल की वारंटी भी दे रही है. आइए जानते हैं इन कैमरों की खूबियां.

Security Camera: जब भी हम अपने घर या ऑफिस से दूर जाते हैं तो मन में एक सवाल तो जरूर आता है कि क्या मेरा घर या ऑफिस सुरक्षित है या नहीं. कुछ लोग सिक्योरिटी का इंतजाम करते हैं लेकिन ज्यादातार मामलों में ऐसा हर बार हो नहीं पाता. ऐसे में एक तीसरी आंख हो जो आपके घर या ऑफिस पर नजर रखे. अब इस स्थिति में तो सिक्योरिटी कैमरा ही एक मात्र उपाय नजर आता है. 

इस समय मार्केट में कई सिक्योरिटी कैमरे मिल जाएंगे लेकिन वो कितना भरोसेमंद हैं? कहना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अब ऐसे में गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस का Spotlight Fixed कैमरा एक काफी बेहतर ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है. इसे भारत में ही डिजाइन और मैन्यूफैक्चर किया गया है. खास बात यह है कि इस होम सिक्योरिटी कैमरे को लेकर बेस्ट डाटा सिक्योरिटी का दावा किया गया है, ताकि ग्राहक का घर और पर्सनल डाटा निजी रहे. गोदरेज कैमरा की स्पॉटलाइट रेंज एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) का इस्तेमाल करती है.

स्मार्ट डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Spotlight Fixed दिखने में काफी मॉडर्न है. इसमें इन बिल्ट वाई-फाई भी मिलता है. खास बात यह है कि कैमरे को आप दूर से भी मोबाइल एप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं. इस एप में स्मूथ स्ट्रीमिंग की भी खूबी मिलती है. गोदरेज कैमरा की स्पॉटलाइट रेंज एमेजॉन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) का इस्तेमाल करती है. यह कैमरा सीरीज वीएपीटी सर्टिफाइड है, ताकि डाटा वास्‍तविक दुनिया के साइबर खतरों से सुरक्षित रहे. कैमरे का डाटा एडब्ल्यूएस (एशिया पैसिफिक) मुंबई रीजन में एईएस 256-बिट एनक्रिप्शन के साथ स्टोर होता है. यह कैमरा सीरीज वीएपीटी सर्टिफाइड है जिसका मतलब यह है कि डाटा साइबर अटैक से काफी हद तक सुरक्षित है.

जबरदस्त फीचर्स
Spotlight Fixed (स्पॉटलाइट फिक्स) कैमरे को घर, शॉप और ऑफिस में फिट करना बेहद आसान है और इसमें काफी प्रीमियम क्वालिटी भी देखने को मिलती है. यह लाइट और कॉम्पैक्ट है. स्पॉटलाइट फिक्सड में मोड़ने के लिए दिया गया बैंड काफी अच्छी रबर का बना है. अपनी इसे किसी भी जगह इंस्टाल कर सकते है. स्पॉटलाइट फिक्स भी 110 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है जो कि फिक्स कैमरा के हिसाब से काफी बढ़िया है. इस कैमरे में बिल्ट वाई-फाई है. इस कैमरा में दिया गया माइक काफी अच्छे से काम करता है. आप घर के अंदर आने वाले शख्स से पहले ही बात कर सकते हैं और देख सकते हैं कि वह कौन है. यह कैमरा रात में भी बिल्कुल साफ वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है.

इतनी है कीमत
Godrej Spotlight Fixed कैमरे की कीमत 4,999 रुपये है, लेकिन आप इसे 2649 रुपये की बेस्ट कीमत में खरीद सकते है. कंपनी इस पर एक साल की वारंटी भी दे रही है. इसे खरीदने से पहले ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर वर्चुअली तौर पर कैमरे का अनुभव कर सकते हैं. यह गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस की शॉप साइट और अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.

इससे है मुकाबला
TP-LINK Tilt Smart सिक्योरिटी कैमरा
घर और ऑफिस के लिए TP-LINK Tilt Smart Security इनडोर सिक्योरिटी कैमरा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसकी कीमत 2,299 रुपये है. यह 360 डिग्री होरिजॉन्टल और 114 डिग्री वर्टिकल एंगल से निगरानी रखता है. इसमें एचडी क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिंग होती है और इसमें 128GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड लगा सकते हैं. यह एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है.

Realme 360 स्मार्ट कैमरा
रियलमी का 360 कैमरा भी एक अच्छा ऑप्शन है, यह  कैमरा में मूविंग ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग सिस्टम है जिससे यह किसी भी मूवमेंट वाली चीज पर खास नजर रखता है. इसकी कीमत 2,299 रुपये है. इसे एलेक्सा डिवाइस के साथ कनेक्ट करके आप वॉयस कंट्रोल भी कर सकते हैं. अगर आपके घर में कोई घुसने की कोशिश कर रहा है तो यह फौरन अलर्ट कर देता है.

ये भी पढ़ें

Stalkerware Apps: अगर आप भी अपने पार्टनर की ऐप्स के जरिए करते हैं जासूसी तो आपके लिए है ये बुरी खबर!

Realme GT Neo 2: रियलमी आज लॉन्च करेगी अपना मोस्ट अवेटेड फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget