एक्सप्लोरर

इन खास ऑफर्स के साथ आज सेल के लिए रेडमी 4 स्मार्टफोन हुआ उपलब्ध

नई दिल्ली: चाइनीज मोबाइल मेकर कंपनी शाओमी के हाल ही में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन रेडमी 4 की बिक्री आज से शुरु हुई. रेडमी 4 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे एमेजन इंडिया और MI.com/in की वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध थे.

स्मार्टफोन का 16GB स्टोरेज वैरिएंट 6,999 रुपए और 32GB  स्टोरेज वैरिएंट 8,999 रुपए में आज ब्रिकी के लिए उपलब्ध रहा. जबकि स्मार्टफोन का 64GB स्टोरेज वैरिएंट जून से मिलना शुरू होगा. स्मार्टफोन की अगली सेल 30 मई को 12 बजे एमेजन इंडिया पर होगी जबकि 26 मई को यह स्मार्टफोन Mi.com/com की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.

लॉन्च-डे पर मिले स्पेशल ऑफर

  • एमेजन इंडिया की तरफ से रेडमी 4 लॉन्च पर स्पेशल ऑफर भी पेश किए गए हैं. रेडमी 4 खरीदने पर यूजर्स को वोडाफोन की तरफ से 45GB डेटा ऑफर दिया जा रहा है. यूजर्स 5 महीने तक हर महीने 9GB डेटा का लाभ ले पाएंगे. मोबाइल में पहली बार वोडाफोन का सिम डालने पर डेटा ऑफर 24 घंटे के अंदर एक्टिवेट हो जाएगा.
  • स्मार्टफोन की एक्सेसरीज पर भी लॉन्च-डे पर कई ऑफर दिए जा रहे हैं. रेडमी 4 का ऑरिजनल कवर 349 रुपये में उपलब्ध होगा. आपको बता दें कि इस कवर की कीमत 499 रुपए है.
  • अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए यस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो आपको 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिला.
  • इसके साथ ही गोआईबीबो पर फ्लाइट और होटल बुकिंग पर 5,000 रुपये तक की छूट भी आज आपको यह स्मार्टफोन खरीदने पर उपलब्ध हुई.

रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन

रेडमी 4 में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. इसमें 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी के रैम वैरिएंट और Adreno 505 GPU के साथ आता है. कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.

रेडमी 4 में एंड्रॉयड 6.1 मार्शमैलो ओएस दिया गया है जो कंपनी के ओएस MIUI8 पर बेस्ड होगा. इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिस 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिया गया है. 4100mAh बैटरी वाला ये स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget