एक्सप्लोरर

रंगीन टीवी ने बदला एंटरटेनमेंट का पैमाना, जानिए 1954 में आए पहले कलर TV की कितनी थी कीमत?

समाज में कलर टीवी की भूमिका का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि उस समय यह लोगों की आर्थिक समृद्धि का प्रतीक तक बन चुका था. आज की तारीख में तो अनायास ही लोगों के घरों में कलर टीवी पाए जाते हैं

टेलीविजन (टीवी) आज हर घर में दिख जाते हैं. टीवी का आगमन पहले ब्लैक एंड व्हाइट के रूप में हुआ था. बाद में इसने अलग-अलग रंग अपनाए. भारत में कलर टीवी का आगमन 25 अप्रैल 1982 में हुआ था. सबसे पहले इसकी शुरुआत मद्रास में हुई थी. हालांकि, टीवी का आगमन इससे पहले ही 15 सितंबर 1959 को हो चुका था, लेकिन कलर टीवी के आने के बाद दूरदर्शन के प्रति दर्शकों का रूझान बढ़ा.

समाज में कलर टीवी की भूमिका का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि उस समय यह लोगों की आर्थिक समृद्धि का प्रतीक तक बन चुका था. आज की तारीख में तो अनायास ही लोगों के घरों में कलर टीवी पाए जाते हैं, लेकिन पहले महज आर्थिक रूप से समृद्ध लोगों के घरों में ही टीवी हुआ करता था.

रंगीन टीवी ने बदला मनोरंजन का पैमाना

आज के समय में दूरदर्शन, दो नेशनल और 11 रीजनल चैनल के साथ कुल 21 चैनलों का प्रसारण करने वाला देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है. दूरदर्शन ने अपनी विश्वसनीयता के दम पर दुर्गम इलाकों तक भी पहुंच सुनिश्चित की है. दूरदर्शन देश के दूरदराज के इलाकों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए 1,416 ट्रांसमिशन केंद्र और कार्यक्रम निर्माण के लिए 66 स्टूडियो के साथ काम कर रहा है.

रंगीन टीवी ने बदला एंटरटेनमेंट का पैमाना, जानिए 1954 में आए पहले कलर TV की कितनी थी कीमत?

रंगीन टीवी के आगमन के बाद कई कार्यक्रमों का प्रसारण भी किया जाने लगा. भारत ने नवंबर 1982 में एशियाई खेलों की मेजबानी की और सरकार ने खेलों का रंगीन प्रसारण किया था. इसके बाद 1980 के दशक को 'दूरदर्शन का युग' कहा जाता है. फिर, धारावाहिकों का आगमन हुआ, जिसने घर-घर में दूरदर्शन की पहचान स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई.

96 सालों का सफर कर चुका है पूरा

टीवी अब तक 96 साल का सफर पूरा कर चुका है. पहले बक्से में दिखने वाला टीवी अब स्मार्ट बन चुका है. जेएल बेयर्ड को टीवी का जनक कहा जा सकता है. बेयर्ड ने 1924 में पहला टेलीविजन बनाया था. वहीं, टीवी के रिमोट कंट्रोल का आविष्कार 1915 में शिकागो में जन्मे यूजीन पॉली ने किया था.

बात अगर कलर टीवी की करें, तो पहला कलर टीवी 1954 में वेस्टिंग हाउस ने बनाया था. इसकी कीमत करीब 6,200 रुपए थी, जिस कारण इसे आम लोग खरीदने में असमर्थ थे. इसके बाद, अमेरिकन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी आरसीए ने कलर टीवी सीटी-100 पेश किया. इसकी कीमत करीब 5 हजार रुपए थी. कंपनी ने इसके 4 हजार यूनिट तैयार किए थे.

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget