एक्सप्लोरर

लेटेस्ट फीचर्स के साथ Fire-Boltt 360 स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, ब्लड ऑक्सीजन की मिलेगी जानकारी

फायर-बोल्ट 360 स्मार्टवॉच की कीमत 4000 रुपये से कम है. ऐसे में अगर कोरोनाकाल में आप सस्ते दाम में स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकती है.

इस समय भारत में लोग अपनी-अपनी सेहत का ध्यान देने में लगे हैं. ऐसे में टेक कंपनियां भी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट गैजेट्स बना रही हैं. आजकल स्मार्टवॉच काफी चलन में हैं और इसलिए हर बजट और जरूरत के हिसाब से स्मार्टवॉच बन रही हैं. प्रमुख ऑडियो और वियरेबल ब्रांड फायर-बोल्ट ने अपनी नई स्मार्टवॉच फायर-बोल्ट 360 को लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि इस मौके पर फायर-बोल्ट ने बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को अपना ब्रांड एम्बेसडर भी घोषित किया है.

कीमत और फीचर्स
फायर-बोल्ट 360 स्मार्टवॉच की कीमत महज 3,499 रुपये है और इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसमें एक रोटेटिंग मैन्यू और 2,000 से अधिक इन-बिल्ट गेम्स हैं. यह राउंड डायल में आती है और इसका डिजाइन बेहद खूबसूरत भी है. स्मार्टवॉच में SPO2 मॉनीटर लगा है जो रियल टाइम में ब्लड ऑक्सीजन लेवल की जानकारी देता है. इसके अलावा इसमें 24x7 हार्ट रेट मॉनीटर और ब्लड प्रेशर ट्रैकर भी है.

सिंगल चार्ज में चलेगी 8 दिन
इस स्मार्टवॉच में एक दमदार बैटरी लगी है जो पूरी तरह चार्ज होने पर कम से कम आठ दिनों तक चलती है. जबकि इसका स्टैंडबाय समय 20 दिनों का है, यानी एक बार चार्ज करने के बाद बिना किसी टेंशन के इसे इस्तेमाल कर सकते हैं. फायर-बोल्ट 360 में हाई डेफिनेशन लार्ज स्क्रीन, टिकाऊ मेटल बॉडी है और यह क्लासिक, एलीगेंट और स्पोर्टी है.

सेहत के लिए है उपयोगी
इसमें मेडिटेटिव ब्रीदिंग फीचर भी जोड़ा गया है जो यूजर्स को श्वसन व्यायाम करने के लिए प्रेरित करेगा जो कि तनाव मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी होते हैं. दिल संबंधी मेट्रिक्स के अलावा, इसमें रोटेटिंग यूआई इंटरफेस भी है जिसकी मदद से मोड्स, फोल्डर्स और एप्स के बीच आसानी से टॉगल किया जा सकता है. फायर-बोल्ट 360 स्मार्टवॉच  का सीधा मुकाबला रियलमी, शाओमी, अमेजफिट और बोट जैसे ब्रांड्स से होगा.

ये भी पढ़ें

Noise ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, एडवांस्ड फीचर्स के साथ आपकी सेहत का रखेगी ध्यान

कोरोना काल में रहना चाहते हैं फिट तो 10 हजार से कम कीमत में खरीदें ये Smartwatch

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
मक्खी पर हथौड़ा...विरोध रुकेगा थोड़ा?
UPI MDR पर बड़ा अपडेट! 1 जनवरी तक टल सकता है चार्ज, कारोबारियों को राहत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget