एक्सप्लोरर

फर्जी खबरों पर लगाम लगाने में चुनाव आयोग की मदद करेंगे Facebook और Twitter

रावत ने कहा कि वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा के नेतृत्व में एक समिति ने गूगल, फेसबुक और ट्विटर के क्षेत्रीय और स्थानीय प्रमुखों को बुलाया था और उनसे पूछा था कि फर्जी खबरों के प्रभावों को रोकने और मतदाताओं को लक्षित कर डाले गए संदेशों से बचने के साथ भारतीय चुनावों के लिए वो क्या कर सकते हैं

नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओ पी रावत ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर और फेसबुक ने चुनाव आयोग को आश्वासन दिया है कि प्रचार के दौरान चुनावों को प्रभावित करने वाली किसी भी चीज के लिए वे अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं होने देंगे. रावत ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान इसका परीक्षण किया गया था. उन्होंने कहा, ‘‘तब छोटी पायलट परियोजना के तौर पर इसे लागू किया गया. वह शुरूआत थी. अब लोकसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में बड़े स्तर पर इसे लागू किया जाएगा.’’ इन चारों राज्यों में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.

रावत ने कहा कि वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा के नेतृत्व में एक समिति ने गूगल, फेसबुक और ट्विटर के क्षेत्रीय और स्थानीय प्रमुखों को बुलाया था और उनसे पूछा था कि फर्जी खबरों के प्रभावों को रोकने और मतदाताओं को लक्षित कर डाले गए संदेशों से बचने के साथ भारतीय चुनावों के लिए वो क्या कर सकते हैं उन्होंने कहा, ‘‘उन सभी ने प्रतिबद्धता जताई है कि प्रचार अवधि के दौरान और मतदान समाप्त होने से पहले के 48 घंटे के दौरान वे ऐसी कोई चीज नहीं होने देंगे जो इन प्लेटफॉर्मों पर समान अवसर दिए जाने की प्रक्रिया पर विपरीत असर डालती हो. उन्होंने वादा किया है कि चुनावों से जुड़ा कुछ भी उनके प्लेटफॉर्मों पर डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी.’’

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि उक्त कंपनियों ने आयोग को यह भरोसा भी दिलाया है कि राजनीतिक विज्ञापनों के साथ उन पर खर्च राशि का ब्योरा भी होगा ताकि प्रचार अवधि के दौरान के व्यय का हिसाब लगाया जा सके. गूगल एक ऐसी प्रणाली तैयार करेगी जिससे यह अपने प्लेटफॉर्मों पर खर्च के बारे में डाली गई जानकारी चुनाव आयोग के साथ साझा कर सके.मीडिया प्लेटफॉर्मों के विस्तार और विविधता को देखते हुए जन प्रतिनिधित्व कानून, 1951 की धारा 126 में संभावित बदलावों पर विचार करने के लिए सिन्हा के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget