एक्सप्लोरर

रिलायंस जियो GigaFiber के जवाब में BSNL का बड़ा धमाका, 100Mbps के साथ 1.5TB तक मिल रहा है डेटा

पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने अपना ब्रॉडबैंड प्लान रिवाइज किया है. कंपनी ने अपने प्रीमियम FTTH ब्रॉडबैंड में मिलने वाला डेटा बढ़ाकर 1.5 टीबी कर दिया है.

नई दिल्लीः रिलायंस ने अपनी जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा का ऐलान कर दिया है और इसके साथ ही बाकी टेलीकॉम कंपनियों ने भी ब्रॉडबैंड की इस दुनिया में जियो गीगाफाइबर को टक्कर देने की शुरुआत कर दी है. इस कड़ी में पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल ने अपना ब्रॉडबैंड प्लान रिवाइज किया है. कंपनी ने अपने प्रीमियम FTTH ब्रॉडबैंड में मिलने वाला डेटा बढ़ाकर 1.5 टीबी कर दिया है.

बीएसएनएल का चेन्नई सर्किल में एक ब्रॉडबैंड प्लान 4999 रुपये में उपलब्ध है और अबतक इस प्लान में कस्टमर्स के 1 टीबी तक डेटा दिया जाता था लेकिन जियो के ब्रॉडबैंड सेवा के ऐलान के बाद इसे अब अपग्रेड कर दिया गया है और इसमें 1.5 टीबी डेटा 100Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ दिया जाएगा. ये FUP (फेयर यूजेज़ पॉलिसी) खत्म होने के बाद मिलने वाली स्पीड 2Mbps तक हो जाएगी. इस प्लान में बीएसएनएल फ्री वॉयस कॉल और एक ईमेल आईडी ग्राहकों को देगा जो 5 जीबी की जगह के साथ आएगी.

बीएसएनएल ने इसके अलावा कुछ अन्य प्लान को भी रिवाइज किया है जिसमें 999 रुपये , 1299 रुपये, 1699 रुपये, 1999 रुपये और 2999 रुपये के प्लान शामिल हैं. 999 रुपये में अब 250 जीबी डेटा 60Mbps की स्पीड के साथ दिया जाता है. 1299 रुपये वाले प्लान में 400 जीबी डेटा जिसकी स्पीड 80Mbps होगी. वहीं, 1699 रुपये में 550 जीबी डेटा 80Mbps की स्पीड के साथ दिया जा रहा है. 1999 रुपये का प्लान की बात करें तो इसमें 800 जीबी डेटा 80Mbps स्पीड पर और 2,999 रुपये वाले प्लान में 900 जीबी डेटा इतनी स्पीड के साथ दिया जा रहा है.

रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने एनुअल जनरल मीटिंग में जियो की नई ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर का ऐलान किया था. जियो गीगाफाइबर का रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से से शुरु हो रहा है. जिस एरिया से सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे उन्हें वरीयता दी जाएगी.

जियो गीगाफाइबर में गीगाफाइबर राउटर के साथ जियो गीगाटीवी सेट-टॉप बॉक्स दिया जाएगा. इस सेट-टॉप बॉक्स की मदद से यूज़र दूसरे गीगाटीवी या मोबाइल पर वीडियो कॉल कर सकेंगे. इसके अलावा कई हाई डेफिनेशन चैनल का एक्सेस कस्टमर्स को दिया जाएगा. इस सेवा को लॉन्च करते हुए रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि Mbps के दिन गए अब Gbps का वक्त है. जिससे ये और भी साफ हो गया है कि इसमें बेहद तेज स्पीड इंटरनेट सुविधा मिलेगी. हालांकि गीगाफाइबर की कीमत और प्लान से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget