एक्सप्लोरर

करोड़ों लोग अपने अकाउंट का पासवर्ड रखते हैं '123456', हैक होने के सबसे ज्यादा आसार

एनसीएससी ने अपने पहले साइबर सर्वे में ऐसे सार्वजनिक डाटाबेस अकाउंट्स का विश्लेषण किया जिनमें सेंधमारी की जा चुकी थी और पता लगाया कि इन लोगों ने किन शब्दों, वाक्यांशों आदि का पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल किया था.

नई दिल्ली: दुनियाभर में करोड़ों लोग अपने संवेदनशील अकाउंट्स के लिए ऐसे पासवर्ड्स का इस्तेमाल करते हैं जिनका आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है. इनमें से सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड है '123456'. साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक स्टडी में यह पाया गया. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) द्वारा की गई स्टडी में साइबर ज्ञान से जुड़ी उन कमियों को उजागर करने में मदद मिली, जिनके कारण लोग परेशानी में पड़ सकते हैं.

एनसीएससी ने अपने पहले साइबर सर्वे में ऐसे सार्वजनिक डाटाबेस अकाउंट्स का विश्लेषण किया जिनमें सेंधमारी की जा चुकी थी और पता लगाया कि इन लोगों ने किन शब्दों, वाक्यांशों आदि का पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल किया था.

इस सूची में '123456' सबसे ऊपर पाया गया जिसे 2.3 करोड़ पासवर्ड्स में इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद दूसरा सबसे प्रचलित पासवर्ड पाया गया '123456789' जिसे हैकर्स के लिए क्रैक करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है. इसके अलावा अन्य पासवर्ड जो शीर्ष पांच में रहे उनमें 'क्यूडब्ल्यूईआरटीवाय', 'पासवर्ड' और '1111111' शामिल हैं. पासवर्ड के तौर पर आमतौर पर जिन नामों का इस्तेमाल किया जाता है, वे हैं एश्ले, माइकल, डेनियर, जेसिका और चार्ली. पासवर्ड के रूप में प्रीमियर लीग फुटबॉल टीमों का प्रयोग भी काफी ज्यादा पाया गया. इनमें लिवरपूल पहले स्थान पर रहा और दूसरे स्थान पर रहा चेल्सी.

एनसीएससी के टेक्निकल डायरेक्टर इयान लेवी ने कहा कि जो लोग पासवर्ड के लिए प्रचलित शब्दों या नामों का इस्तेमाल करते हैं, उनका पासवर्ड हैक होने का खतरा रहता है. सिक्योरिटी एक्सपर्ट ट्रॉय हंट का कहना है कि अपनी ऑनलाइन सिक्योरिटी के लिए लोगों के पास एक सही पासवर्ड का चुनाव ही एकमात्र और सबसे बड़ा तरीका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में

यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'

मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम

Embed widget