एक्सप्लोरर

इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें

फिलहाल ये फोन मार्केट में टॉप पर चल रहा है. फोन का डिस्प्ले 5.99 इंच का है जो वहीं रेजॉल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल्स का.

नई दिल्ली: एक बजट फोन का मतलब वो फोन होता है जिसकी कीमत 20,000 रुपये के नीचे होती है. मार्केट में आजकल कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जिनकी कीमत 20,000 रुपये से नीचे है. लेकिन यूजर्स के लिए जो सबसे बड़ी चुनौती है वो ये है कि इन स्मार्टफोन्स में से वो अपने लिए बेस्ट स्मार्टफोन कौन सा चुनें. तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ 10 बेस्ट बजट स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं जो मार्केट में फिलहाल टॉप पर चल रहे हैं और जिनमें से आप अपना मन पसंदीदा स्मार्टफोन चुन सकते हैं. Xiaomi Redmi Note 5 Pro इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की एक कमजोर बात ये है कि फोन ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम नहीं करता है. रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो दोनों का डिजाइन तकरीबन एक जैसा ही है तो वहीं फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर है. फिलहाल ये फोन मार्केट में टॉप पर चल रहा है. फोन का डिस्प्ले 5.99 इंच का है जो वहीं रेजॉल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल्स का. फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन का रियर कैमरा 12 और 5 मेगापिक्सल का है तो वहीं फ्रंट 20 मेगापिक्सल. फोन में 4000mAh की बैटरी है. Xiaomi Mi A2 इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें शाओमी ने अपने एंड्रॉयड एक्सपेरिमेंट को थोड़ा आगे बढ़ाया और कल ही भारत में नया मी ए 2 लॉन्च किया. ये फोन एंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर काम करता है. फोन में 5.99 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है. फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैड्रैगन 660 चिपसेट पर काम करता है. फोन में डुअल कैमरा सेटअप है जो 12 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है. फोन का फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है. फोन 4/6जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. फोन की बैटरी 3,010mAh की है. Honor Play इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें हुवावे के सबब्रैंड ऑनर ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ऑनर प्ले उतारा है जिसकी कीमत 20,000 रुपये से नीचे है. स्मार्टफोन में हुवावे का फ्लैगशिप किरीन 970 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. फोन 6.3 इंच के डिस्प्ले का साथ आता है जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल्स का है. फोन का रैम 4 जीबी/ 6जीबी है तो वहीं स्टोरेज 64 जीबी. फोन की बैटरी 3,750mAh की है. फोन का रियर कैमरा 16 और 2 मेगापिक्सल का है तो वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का. Nokia 6 (2018) इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें अगर आपको स्क्रीन टूटने की चिंता सता रही है तो ये फोन आपके लिए है. फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट की सुविधा दी गई थी जो पिछले साल वाले नोकिया में नहीं दी गई थी. फोन एंड्रॉयड ओरियो पर काम करता है जहां डिस्प्ले 5.5 इंच का है. फोन का रेजॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल्स का है. प्रोसेसर की अगर बात करें तो फोन में 630 स्नैपड्रैगन का इस्तेमाल किया गया है. फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. कैमरे की अगर बात करें तो फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का तो वहीं फोन की बैटरी 3000mAh की है. Xiaomi Redmi Note 5 इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें शाओमी रेडमी नोट 5 जब भारत में लॉन्च हुआ था तो इस फोन को काफी लोगों ने पसंद किया था. शाओमी रेडमी नोट 5 में एंड्रॉयड 7 नोगॉट ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. फोन का स्क्रीन साइज 5.99 इंच का है तो वहीं फोन का रेजॉल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल्स का है. प्रोसेसर की अगर बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन का रैम 4 जीबी और स्टोरेज 32 जीबी है. फोन की बैटरी 4000mAh की है. फोन का रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. LG Q6+ इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें LG Q6+ पिछले साल लॉन्च हुए LG Q6 का अपग्रेडेड वर्जन है. फोन का हाइलाइट फुल विजन डिस्प्ले है. ऑपरेटिंग सिस्टम की अगर बात करें तो फोन एंड्रॉयड नोगॉट 7.1.1 पर काम करता है. फोन का स्क्रीन साइज 5.5 इंच का है तो वहीं फोन का रेजॉल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल्स का है. प्रोसेसर की अगर बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन का रैम 4 जीबी और स्टोरेज 64 जीबी है. कैमरे की अगर बात करें तो फोन का रियर कैमरा जहां 13 मेगापिक्सल का है तो वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का. फोन की बैटरी 3000mAh की है. Honor 7X इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें मिड रेंज में ये स्मार्टफोन पिछले साल सबसे अच्छा माना गया था. फोन का डिजाइन काफी अच्छा है. फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6 है तो वहीं फोन 5.5 इंच के स्क्रीन साइज के साथ आता है जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल्स का है. प्रोसेसर की अगर बात करें तो फोन में किरीन 655 का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 3/4जीबी रैम और 32/64 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है. फोन की बैटरी 3340mAh की है. कैमरे की अगर बात करें फोन का रियर कैमरा 12 और 2 मेगापिक्सल का है तो वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का. Xiaomi Mi Max 2 इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें अगर आप किसी ऐसे फोन की तलाश में है जिसका डिस्प्ले काफी बड़ा हो तो शाओमी मी मैक्स 2 आपके लिए इस बजट में बिलकुल परफेक्ट है. फोन 6.44 इंच का बड़े डिस्प्ले के साथ आता है तो वहीं फोन में 5300mAh की बैटरी दी गई है. फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नोगॉट है. प्रोसेसर की अगर बात करें फोन में स्नैपड्रैगन 625 का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है. कैमरे की अगर बात करें फोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Moto G5S Plus इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें हाल ही में लॉन्च हुआ मोटो का ये स्मार्टफोन ठीक मोटो जी 5 की तरह ही है. बस फर्क है तो सिर्फ स्क्रीन साइज का. फोन में डुअल कैमरा सेटअप है. फोन एंड्रॉयड 7 पर काम करता है तो वहीं फोन का स्क्रीन साइज 5.5 इंच का है जो 1080 x 1920 रेजॉल्यूशन के साथ आता है. प्रोसेसर के मामले में फोन में स्नैपड्रैगन 625 का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है. फोन की बैटरी 3000mAh की है. कैमरे की अगर बात करें तो फोन में डुअल 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है तो वहीं फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. Asus Zenfone Max Pro M1 इन 10 स्मार्टफोन्स को अब सिर्फ 20,000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें आसुस जेनफोन एक ऐसा स्मार्टफोन है जो 5000mAh की बैटरी के साथ आता है. हालांकि फोन का कैमरा उतना खास नहीं है. फोन का ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड ओरियो 8.0 है. डिस्प्ले की अगर बात करें तो फोन का स्क्रीन साइज 5.99 इंच का है जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2160 पिक्सल्स का है. प्रोसेसर की अगर बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है. फोन की बैटरी 5000mAh की है. फोन का रियर कैमरा जहां 13 मेगापिक्सल का तो वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget