एक्सप्लोरर

Best Laptops: जब खरीदने हों हाई परफॉरमेंस प्रीमियम लैपटॉप तो आपके लिए ये हो सकते हैं बेस्ट ऑप्शंस

वर्क फ्रॉम होम के अलावा अगर आपको गेमिंग और फिल्म्स के लिए एक दमदार बैटरी वाले लैपटॉप की तलाश है तो मार्केट में ऐसे कई ऑप्शंस मौजूद हैं. लेकिन इनमें से हम आपके लिए कुछ बेस्ट सजेशंस लेकर आए हैं.

कोरोना महामारी की वजह से काफी लोग अभी घर से ही काम कर रहे हैं. वहीं कम संख्या में लोग अपने ऑफिस भी जाने लगे हैं. काम के दौरान एक अच्छा लैपटॉप का साथ हो तो काम आसानी से हो जाता है, जबकि स्लो लैपटॉप से आपका काफी समय बर्बाद होता है. चाहे ऑफिस हो या घर, हाई परफॉरमेंस लैपटॉप की जरूरत सबको ही रहती है. ऐसे में अगर आप इस समय एक नया और हाई परफॉरमेंस लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट लैपटॉप की लिस्ट लेकर आए हैं.
 
Acer Swift 5 (SF514-55TA-58NY)
Acer के लैपटॉप अपनी क्वालिटी, डिजाइन, फीचर्स, परफॉरमेंस और कीमत की वजह से हमेशा काफी पसंद किये जाते हैं. अगर आप अपने लिए एक हाई परफॉरमेंस प्रीमियम लैपटॉप की तलाश में हैं तो आपके Swift 5 सीरीज बेस्ट रहेग. आप कंपनी का 11th जनरेशन वाला Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर पर बेस्ड लैपटॉप चुन सकते है.यह प्रीमियम होने साथ बेहद स्लिम भी है. यह हाई क्वालिटी मटेरियल से बना है. इनमें मैग्नेशियम लिथियम और मैग्नेशियम एल्युमिनियम चेसिस का इस्तेमाल किया गया है.

Acer Swift 5 में 14-इंच का Full HD (1920x1080 पिक्सल)  LCD, IPS डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले बेहद रिच और ब्राइट है ऐसे में इस लैपटॉप पर फिल्म, गेम्स और वीडियो देखने में मजा आएगा. यह मल्टी-टच डिस्प्ले और काफी फास्ट है. सेफ्टी के लिए स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है. Acer Swift 5 बेहद प्रीमियम, स्लिम और पावरफुल लैपटॉप सीरीज है. ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस सीरिज को तैयार है और इसमें क्लास लीडिंग फीचर्स  मिलते हैं. 

मिलेगा जबरदस्त प्रोसेसर
परफॉरमेंस के लिए इस लैपटॉप में 11th जनरेशन Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर लगा है, इसमें Intel Iris Xe graphics कार्ड लगे हैं, यह Intel Evo Platform पर बेस्ड है. इसकी क्लॉक स्पीड 4.20 GHz है.  इस लैपटॉप में विंडो 10 होम 64 बिट लगा है. इसमें 512GB SSD स्टोरेज दिया गया है. इसमें 720P HD वेबकैम दिया है . साउंड के लिए इसमें 2 स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं. गेमिंग के लिए भी यह काफी अच्छा लैपटॉप है. आप इस लैपटॉप से हाई ग्राफिक्स वाला काम, फोटोशॉप और एडिटिंग जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. इसके की-पैड्स काफी स्मूथ और फास्ट हैं.

फिंगरप्रिंट रिडर से है लैस
इसमें 4 cell लिथियम आयन(Li-Ion) बैटरी लगी है. बैटरी कैपेसिटी 56 Wh की है जोकि फुल चार्ज में 17 घंटे तक चलती है, कनेक्टिविटी और नेटवर्क के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, वायरलेस LAN और Wifi 6, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक, 2 फास्ट USB पोर्ट, एक टाइप-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और चार्जिंग पॉइंट दिया है. इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट रीडर दिया है जोकि बेहद फास्ट है. लैपटॉप को चार्ज करने के लिए इसमें 3-pin 65 W AC adapter साथ में मिलता है. इस लैपटॉप का वजन महज 1.19किलोग्राम है. इस लैपटॉप की कीमत 69,999 रुपये है. 

Lenovo Legion 5 (15IMH05)
गेमिंग की दुनिया में लेनोवो लीजियन 5 (Lenovo Legion 5) एक अच्छा लैपटॉप माना जाता है. लेकिन इसका वजन काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से इसे आप रोजाना कैरी नहीं कर सकते. यह 8GB रैम और 512GB SSD से लैस है. यह इंटेल कोर i5, 10th जनरेशन के साथ आता है. इसकी बेस स्पीड 2.5 GHz है और मैक्सिमम स्पीड 4.5 GHz है.इस लैपटॉप में इंटेल 4GB ग्राफिक्स कार्ड, NVIDIA GeForce GTX 1650/120 Hz लगा हुआ है. यह 15.6 इंच के साइज़ में है, यह फैंटम ब्लैक कलर में आता है और इसका वजन 2.3 किलोग्राम है.

मिलेगा Dolby Atmos का साउंड
इसमें 15.6 इंच का FHD IPS एंटीग्लेयर डिस्प्ले लगा है जोकि काफी बेहतर है. इसमें Dolby Atmos साउंड मिलता है. इसमें लगी बैटरी फुल चार्ज करने पर छह घंटे तक का बैकअप देने में सक्षम है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 USB, 1 USB 3.2, Type-C Gen 1, हेडफ़ोन/माइक कॉम्बो जैक, HDMI 2.0, Ethernet (RJ-45) जैसे पोर्ट्स लगे हैं. कूलिंग के लिए इसमें 4 एग्जॉस्ट चैनल कूलिंग और 6 पॉइंट थर्मल सेंसर लगे हैं,जिसकी मदद से लैपटॉप अगर गर्म भी होता है तो जल्दी ठंडा भी हो जाता है.

MSI (GF63 Thin)
MSI के लैपटॉप गेमिंग के लिए जाने जाते हैं, MSI GF63 Thin लैपटॉप Intel Core i5-9300H के साथ NVIDIA GTX 1650 Max-Q ग्राफिक्स कार्ड पर रन करता है. इस लैपटॉप में 15.6 इंच (1920 x 1080) डिस्प्ले है. आपको बता दें कि MAX-Q वैरियंट MAX-P a.k.a की तुलना में अधिक पावरफुल है. इसके की-पैड्स काफी स्मूथ और फास्ट हैं ऐसे में गेमिंग के लिए भी बेस्ट है. इस लैपटॉप में ड्रैगन सेंटर के अलावा कई ऐसे एप्लीकेशंस हैं, जो आपके गेमिंग अनुभव को बेहतर बना सकता है. इसमें आपको 8 GB रैम के साथ 512 GB SSD मिलता है. लैपटॉप विंडोज 10 ऑपरेटिंग  के साथ आता है. कनेक्टिविटी और नेटवर्क के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.1, वायरलेस LAN और Wifi 6, इसमें 3.5mm हेडफोन जैक,  2 फास्ट USB पोर्ट, एक टाइप-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और चार्जिंग पॉइंट दिया है. इस लैपटॉप का डिजाइन प्रीमियम है. इसका वजन 1.86 किलोग्राम है. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 56,990 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Nokia XR20 Launch: नोकिया ने लॉन्च किया ऐसा धांसू फोन जो गिरने पर नहीं टूटेगा

Oppo A93s 5G Smartphone Launch: 48 MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओप्पो का नया फोन, 8 GB तक होगी रैम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget