एक्सप्लोरर

एमेजन पर बिकने वाले हिंदू देवी-देवताओं की फोटो वाले टॉयलेट सीट पर विवाद, बाबा रामदेव ने कहा- हमेशा देवी देवताओं का अपमान क्यों?

इससे पहले कनाडा में डोरमैट पर भारतीय झंडा छापने को लेकर भी अमेजन विवादों में आया था. संपर्क करने पर एमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि एमेजन के सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए.

नई दिल्ली: ई- कॉमर्स जाएंट एमेजन भारतीय यूजर्स के निशाने पर आ गई है. कई यूजर्स अब कंपनी का विरोध कर रहे हैं. विरोध का कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हिंदू- देवी- देवताओं की तस्वीरों वाले टॉयलेट सीट के कवर दिखाए जाने के बाद हुआ. इसके तुरंत बाद यूजर्स ने एमेजन के खिलाफ 24,000 ट्वीट किए. कुछ ट्वीट में तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया. इनमें ‘‘बायकॉट एमेजन’’ ट्विटर पर सबसे अधिक ट्रेंड कर रहा था. लेकिन अब इसी मामले पर योग गुरू बाबा रामदेव ने भी हमला कर दिया है. क्या कहा बाबा रामदेव ने बाबा रामदेव ने एमेजन विवाद पर ट्वीट करते हुए कहा कि, '' क्या #Amazon इस्लाम और ईसाइयत के पवित्र चित्रों को इस रूप में प्रस्तुत करने उनका अपमान करने का दुस्साहस कर सकता है? इसके आगे बाबा रामदेव ने लिखा, हमेशा भारत के ही पूर्वज देवी देवताओं का अपमान क्यों?'' बता दें कि इस ट्वीट के बाद कई यूजर और भड़क गए जहां एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया '' अपने इस कुकृत्य के लिए माफी मांगो नहीं तो हम सभी राष्ट्रवादी सबक सिखाएंगे. जब टीम अपमानजनक पोस्ट को न हटाएं. एमेजन को सबक सीखाने के लिए ऑर्डर करे कैश न करे और डिलीवरी आने पर लेने से मना कर दें.'' बता दें कि इससे पहले कनाडा में डोरमैट पर भारतीय झंडा छापने को लेकर भी अमेजन विवादों में आया था. इस घटना के बाद अमेजन का काफी विरोध हुआ था. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसे लेकर अमेजन को चेतावनी भी थी. क्या था एमेजन का जवाब संपर्क करने पर एमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि एमेजन के सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए. जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कारवाई का सामना करना पड़ सकता है. उन विक्रेताओं को एमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है. प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है उन्हें हमारे स्टोर से हटाया जा रहा है. ऐसा पहली बार नहीं है जब एमेजन की हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने के लिए आलोचना हो रही है. पहले हुए विरोध के बाद एमेजन ने इस तरह की सामग्री की बिक्री रोक दी थी लेकिन अब उसने एक बार फिर अपने प्लेटफॉर्म से ऐसा करना शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget