एक्सप्लोरर

ASUS ZenFone 8: आसुस की नई सीरीज जल्द भारत में करेगी एंट्री, 16 GB रैम के साथ ये होंगे खास फीचर्स

ASUS भारत में अपने नए स्मार्टफोन ZenFone 8 और ZenFone 8 Flip जल्द लॉन्च कर सकती है. इसे लेकर कंपनी ने ट्वीट किया है, जिसमें बताया गया है कि इनकी लॉन्चिंग डेट का जल्द खुलासा किया जाएगा.

ताइवान की टेक कंपनी Asus जल्द भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Zenfone 8 लॉन्च करने जा रही है. इस सीरीज को इस साल मई में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के चलते इसे लॉन्च नहीं कर पाई. मई में इस Zenfone 8 की पहली झलक दिखाई दी थी. इसे कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया था. हालांकि अभी कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है. 

जल्द होगा लॉन्चिंग का ऐलान
इसकी लॉन्चिंग की खबरों को उस वक्त ज्यादा हवा मिली जब आसुस इंडिया के एग्जीक्यूटिव दिनेश शर्मा मे अपने एक ट्वीट ने Zenfone 8 लाइनअप को इंडिया में लॉन्च करने का जिक्र किया. उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी बताया कि कंपनी जल्द ही Zenfone 8 की लॉन्च डेट का भी ऐलान करेगी.  वहीं दूसरी तरफ आसुस इंडिया की वेबसाइट पर भी इस फोन का टीजर पेज लाइव कर दिया गया है, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि ये फोन भारत में जल्द एंट्री करेगा. 

ZenFone 8 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
ASUS ZenFone 8 स्मार्टफोन में 5.9 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. ये फोन स्नैपड्रैगन 888 5G SoC प्रोसेसर से लैस हो सकता है. इसमें 16 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है. आसुस का ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ZenUI 8 कस्टम स्किन पर काम करेगा. पावर के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी.

ZenFone 8 Flip के संभावित स्पेसिफिकेशंस
ZenFone 8 Flip स्मार्टफोन में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस हो सकता है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ZenUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

कैमरा 
ZenFone 8 में दो रियर कैमरा दिए गए हैं. वहीं, प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा. इसका दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. 

Xiaomi Mi 11 Ultra से होगा मुकाबला
ZenFone 8 स्मार्टफोन का भारत में Xiaomi के  Mi 11 Ultra से मुकाबला होगा. फोन में 6.81-इंच 2K WQHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,200 × 1,440 पिक्सल है. प्रोटेक्शन के लिए इस पर गोरिल्ला ग्लास लगाया गया है. ये फोन एंड्रॉयड बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. Mi 11 Ultra ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है. फोन की कीमत 69000 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Smartphone Users: स्मार्टफोन यूज के मामले में दूसरे नंबर पर आता है भारत, जानें कौनसा देश है टॉप पर

Smartphones: इतने मेगापिक्सल वाले कैमरा फोन्स को किया जा रहा सबसे ज्यादा पसंद, जानें किसकी कितनी है डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, वेनेजुएला में 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
हिमाचल में मानूसन से मरने वालों की संख्य पहुंची 11, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
हिमाचल में मानूसन की बारिश बनी लोगों के लिए आफत, सड़कें बंद-बिजली गुल और पीने के पानी पर भी असर
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Delhi University Admission 2026: नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
नॉर्थ कैंपस के टॉप 5 कॉलेज, जानें कटऑफ, पढ़ाई और प्लेसमेंट की पूरी जानकारी
Embed widget