एक्सप्लोरर

एपल ने भारतीय यूजर्स के लिए की खास तैयारी, जल्द मिलेगा ये बड़ा तोहफा

सैमसंग और वनप्लस की चुनौती से निपटने के लिए कंपनी जल्द से जल्द इंडिया में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की कोशिशों में लगी हुई है.

नई दिल्ली: टेक जाइंट एपल ने अगले साल भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है. एपल 2021 में भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर ओपन करेगा. एपल के सीईओ टिम कुक ने जानकारी दी है कि कंपनी इस साल अपना ऑनलाइन स्टोर भी इंडिया में शुरू करेगी. टिम कुक में इंडियन मार्केट के अपने शेयर होल्डर्स के साथ मीटिंग में इन सब बातों की जानकारी दी है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक एपल चाहती है कि वह बिना किसी लोकल पार्टनर के इंडिया में अपना स्टोर ओपन करे, इसी वजह से उसे इस पहल को पूरा करने में वक्त लग रहा है. टिम कुक ने कहा, ''हम अच्छे रिटेल पार्टनर साबित नहीं हो सकते हैं, हम अपने काम अपने तरीके से करना चाहते हैं.''

हालांकि टिम कुक भारत में एपल के लिए बहुत ज्यादा संभावनाएं देख रहे हैं. टिम कुक का मानना है जनसंख्या के मामले में दूसरा बड़ा देश होने की वजह से भारत में आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं. एपल ने स्टीव जॉब्स थियेटर में यह मीटिंग की है. इस मीटिंग में किसी भी रिपोर्टर को जाने की अनुमति नहीं थी.

टिम कुक ने इस मीटिंग में सिर्फ कंपनी के अधिकारियों से बात की है और उन्हें रिटेल स्टोर के बारे में अपने प्लान रखने का मौका दिया है. इसके अलावा एपल ने कोरोना वायरस की वजह से बंद हुए अपने 42 में से 30 स्टोर ओपन कर दिए हैं.

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि एपल अब तय समय पर इस साल iPhone SE 2 लॉन्च नहीं कर पाएगी. इतना ही नहीं आईफोन 12 की सप्लाई में भी देरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि एपल को इंडिया में आईफोन XR की बिक्री बढ़ने से काफी बड़ी रहात मिली है. कंपनी सैमसंग और वनप्लस को टक्कर देने के लिए इंडिया में अपना रिटेल स्टोर ओपन करना चाहती है.

OnePlus 7T Pro को चुना गया बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए फोन की कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'

'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Embed widget