एक्सप्लोरर

इन बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च हो सकता है Apple Watch Ultra 3, यहां जानें पूरी जानकारी

Apple Watch Ultra 3: 2025 Apple के लिए एक रोमांचक साल साबित होने वाला है. कंपनी इस साल iPhone 17 सीरीज़, M5 चिप वाले MacBooks और Apple Watch Ultra 3 जैसे कई डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

Apple Watch Ultra 3: 2025 Apple के लिए एक रोमांचक साल साबित होने वाला है क्योंकि कंपनी इस साल iPhone 17 सीरीज़, M5 चिप वाले MacBooks और Apple Watch Ultra 3 जैसे कई डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. खास बात यह है कि Apple ने पिछले दो सालों में कोई नया Watch Ultra लॉन्च नहीं किया इसलिए माना जा रहा है कि इस बार कंपनी अपनी नई घड़ी Apple Watch Ultra 3 को लॉन्च कर सकती है. उम्मीद की जा रही है कि यह घड़ी Spring Launch Event में पेश की जाएगी और इसमें कई जरूरी अपग्रेड्स भी देखने को मिल सकते हैं.

मिलेंगे इंटरनल अपग्रेड्स

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल Apple की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कई रिपोर्ट्स और लीक के जरिए Apple Watch Ultra 3 की संभावित फीचर्स सामने आ रही हैं. इसमें डिज़ाइन में मामूली बदलाव, हाईपरटेंशन डिटेक्शन जैसी हेल्थ-ट्रैकिंग सुविधाएं और कई अन्य अपग्रेड शामिल हो सकते हैं.

हाईपरटेंशन डिटेक्शन

Apple लंबे समय से ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है और अब यह फीचर Apple Watch Ultra 3 में देखने को मिल सकता है. Bloomberg के मार्क गुरमन के अनुसार, यह नया फीचर यूजर्स को सटीक सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रीडिंग नहीं देगा लेकिन यह ब्लड प्रेशर के ट्रेंड को ट्रैक कर सकता है और हाई ब्लड प्रेशर (हाईपरटेंशन) को डिटेक्ट कर सकता है. यह फीचर स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है.

Apple Watch पहले से ही एट्रियल फाइब्रिलेशन डिटेक्शन, ECG रीडिंग और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स के लिए जानी जाती है. हालांकि, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग फिलहाल अमेरिका में पेटेंट विवाद के चलते बंद कर दी गई है. अगर हाईपरटेंशन डिटेक्शन फीचर जुड़ता है तो यह Apple Watch को एक और बड़ा हेल्थ अपग्रेड देगा.

डिस्प्ले अपग्रेड

हालांकि Apple Watch Ultra 3 का डिज़ाइन लगभग वैसा ही रहने की उम्मीद है लेकिन इसके डिस्प्ले में बड़ा बदलाव हो सकता है. मौजूदा मॉडल में LTPO2 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है जबकि Ultra 3 में LTPO3 OLED Retina डिस्प्ले आने की संभावना है.

यह अपग्रेड ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड में तेज़ रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा जिससे वॉच फेस पर सेकंड्स हैंड का लाइव टिकिंग एनीमेशन और स्मूथ हो जाएगा. इसके अलावा, यह वॉच वाइड-एंगल OLED डिस्प्ले के साथ आ सकती है जो 40% ज्यादा ब्राइटनेस ऑफर करेगी.

मिल सकता है नया प्रोसेसर

Apple Watch Ultra 3 में S11 चिपसेट आने की संभावना है. मौजूदा मॉडल में S9 चिप दिया गया था लेकिन S11 प्रोसेसर आने से घड़ी को बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस और अधिक इंटर्नल स्पेस मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple Watch Ultra 3 पहली ऐसी Apple Watch हो सकती है जिसमें 5G कनेक्टिविटी दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

3 मार्च को भारत में एंट्री मारेगा POCO का नया 5G फोन! मिलेगी 5000mAh की बैटरी, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget