एक्सप्लोरर

Apple भारत में बंद कर सकता है इन आईफोन मॉडल्स की बिक्री, छोटी दुकानों पर भी लटक रही है तलवार

भारतीय मार्केट में कंपनी एंट्री आईफोन की कीमत को 5000 रुपये तक बढ़ा सकती है.एपल भारत में कुछ ट्रेड पार्टनर्स के साथ साझेदारी करना चाहता है जिससे बेचने के अनुभव को और अच्छा किया जा सके.

नई दिल्ली: एपल हमेशा से ही अपने प्रोडक्ट के लिए जाना गया है लेकिन पिछले कुछ महीनों से ये कंपनी घाटे में चल रही है कारण है चीन और भारत. एपल को इन दोनों बड़े मार्केट्स से काफी नुकसान उठाना पड़ा है. जिसके बाद अब कंपनी ने भारतीय यूजर्स को झटका दिया है. कंपनी आईफोन 6 और 6 प्लस को अब भारत में नहीं बेचेगी तो वहीं उन छोटे दुकानों और आउटलेट्स को भी बंद करने की प्लानिंग की जा रही है जो एक महीने में 35 यूनिट नहीं बेच पाते.

ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे एपल को भारत में फिर से वो पायदान हासिल हो सके जो पहले था. भारतीय मार्केट में कंपनी एंट्री आईफोन की कीमत को 5000 रुपये तक बढ़ा चुकी है जिसमें आईफोन 6 और 6s शामिल है.  साल 2014 में जब आईफोन 6 के 32 जीबी वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया गया था तो उसकी कीमत 24,900 रुपये थी तो वहीं 6s की 29,900 रुपये. इसके बाद एपल ने एंट्री लेवल स्मार्टफोन की कीमत हमेशा ही बढ़ाई है. पिछले साल ये 21000 रुपये था.

एपल भारत में कुछ ट्रेड पार्टनर्स के साथ साझेदारी करना चाहता है जिससे बेचने के अनुभव को और अच्छा किया जा सके. इसमें छोटो स्टोर्स तो शामिल ही है लेकिन अब बड़े स्टोर्स पर भी फोकस किया जा रहा है.

कंपनी अब अपना डिस्ट्रीब्यूशन साझेदारी RP टेक के साथ इसी अप्रैल से तोड़ रही है तो वहीं अब Ingram Micro और Redington के साथ काम करेगी. पिछले साल एपल के भारत में पांच डिस्ट्रीब्यूटर्स थे. जहां पहले ही ब्राइटस्टार और एचसीएल इंफोसिस्टम के साथ साझेदारी को तोड़ दिया गया है. रिटेलर्स का मानना है कि आईफोन की सेल भारत में इसलिए गिर रही है क्योंकि फोन की कीमत काफी ज्यादा है. तो वहीं इंपोर्ट ड्यूटी पर भी इसकी कीमत काफी ज्यादा है. इसी को देखते हुए यूजर्स वनप्लस और सैमसंग का फोन खरीद रहे हैं.

आईफोन 6s को भारत में बनाया जाता है जिसे विंस्ट्रॉन बनाती है. ये कंपनी आईफोन SE के भी यूनिट्स बनाती है लेकिन बहुत कम और इसे ऑनलाइन ही बेचा जाता है. सरकार ने Winstron के 5000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है जहां अब देश में हाय एंड आईफोन का निर्माण किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget