एक्सप्लोरर

2018 में लॉन्च होने वाले iPhone मॉडल में नहीं दिया जाएगा डुअल सिम फीचर

डुअल सिम को अब सिर्फ 6.1 इंच वाले एलसीडी आइफोन तक की सीमित कर दिया गया है जो अभी तक का आईफोन का सबसे सस्ता मॉडल होगा.

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि एपल अपने अगले आईफोन मॉडल में डुअल सिम फीचर लेकर आने वाला है. लेकिन इस खबर पर विराम लगता हुआ दिख रहा है. साल 2018 में एपल तीन नए मॉडल लॉन्च करने वाला है जिसमें 6.1 इंच एलसीडी वेरिएंट और 5.8 इंच और 6.5 इंच वाले OLED मॉडल्स शामिल है. लेकिन अब एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया जा रहा है दो सिम कार्ड वाला फीचर सिर्फ आईफोन के एक ही मॉडल में दिया जाएगा.

डुअल सिम वाले नए फीचर का खुलासा iOS 12 डेवलपर बीटा 5 के जरिए किया गया था. इस फीचर को 6.5 इंच वाले डिस्प्ले के साथ लाने की योजना बनाई जा रही थी. लेकिन अब ताइवान के यूनाइटेड डेली न्यूज के अनुसार ये कहा जा रहा है कि डुअल सिम को अब सिर्फ 6.1 इंच वाले एलसीडी आइफोन तक की सीमित कर दिया गया है जो अभी तक का आईफोन का सबसे सस्ता मॉडल होगा.

रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है की डुअल सिम वाले आईफोन वेरिएंट को सिर्फ चीन नें ही लॉन्च किया जाएगा. भारत में फिलहाल इसके लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस साल लॉन्च होने वाले आईफोन में चार अलग कोड दिए गए है जिसमें एक कोड डुअल सिम 6.1 इंच वाला फोन है.

स्क्रीन का साइज होगा बड़ा

वहीं ब्राजील की एक न्यूज वेबसाइट iHelpBR के मुताबिक आनेवाले आईफोन X प्लस में 6.5 इंच का स्क्रीन होगा जिसका रेजॉल्यूशन 1242x2688 पिक्सल्स होगा. खुलासे में ये भी कहा गया है कि कैलेंडर, कॉंटैक्ट और मैसेज के लेआउट अब और बड़े होंगे. इसका मतलब ये हुआ कि आईफोन X प्लस आईपैड जैसा लैंडस्केप सपोर्ट करेगा. करंट आईफोन X मॉडल भी ये फीचर सपोर्ट करता है लेकिन बस कुछ लिमिटेड एप इंटरफेस के लिए ही.

फोन में दिया जा सकता है ट्रिपल कैमरा

आईफोन X प्लस में ये कहा जा रहा है कि फोन ट्रिपल कैमरे के साथ आ सकता है. जहां कुछ चीजें पहले की तरह ही दी जाएंगी जिसमें पोर्ट और स्पीकर शामिल है. रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि आईफोन X प्लस मॉडल में टच आईडी और फेसआइडी को हटाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget