एक्सप्लोरर

Apple Event: iPhone 11, iPhone 11 Max और iPhone 11 Pro हो सकते हैं लॉन्च, देखने को मिलेंगे ये बदलाव

Apple Event: पिछले साल की तरह इस साल भी एपल आईफोन के तीन नए वेरिएंट लॉन्च कर सकती है. हालांकि कीमतों में ज्यादा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

Apple Event: टेक जाइंट एपल आज अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट होस्ट करने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी एपल आईफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट इस इवेंट में लॉन्च करेगा. पहले एपल के लॉन्च इवेंट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आया, लेकिन बीते कुछ सालों में दूसरी कंपनियों की तरह से एपल के प्रोडक्ट्स की जानकारी भी लॉन्च से पहले सामने आ जाती है.

ये लगभग पूरी तरह से साफ हो चुका है कि एपल इस इवेंट में पिछली बार लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स के अपग्रेड ही पेश करेगा. इस बार जो आईफोन लॉन्च होंगे उन्हें आईफोन 11, आईफोन 11 मैक्स और आईफोन 11 प्रो के नाम से जाना जा सकता है. इन तीनों स्मार्टफोन में आईफोन 11 सबसे सस्ता होगा. आईफोन 11 का टाइप पिछले साल के सबसे पॉपुलर आईफोन XR के जैसा हो सकता है.

कैमरा में होगा बदलाव

इस बार जो नए आईफोन लॉन्च किए जाएंगे उनमें सबसे बड़ा बदलाव कैमरा के फ्रंट पर देखने को मिल सकती है. एपल जो सबसे महंगा आईफोन लॉन्च करने जा रही है उसमें इस बार रियर फ्रंट पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. नए आईफोन में तीसरा कैमरा सेंसर अल्ट्रा वाइट मोड के लिए जोड़ा जाएगा.

प्रोसेसर होगा नया

पिछले साल एपल के आईफोन में A12 चिपसेट देखने को मिला था. इस बार एपल नए आईफोन में A13 प्रोसेसर देने जा रहा है. नया प्रोसेसर स्पीड के मामले में पहले वाले से काफी बेहतर होने की उम्मीद है. इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि यह प्रोसेसर पहले के प्रोसेसर के ज्यादा एप्स और सर्विसेज को सपोर्ट करेगा.

इस बात की ना करें उम्मीद

पिछले साल जो आईफोन लॉन्च किए गए थे उनमें डिजाइन के फ्रंट पर बड़े बदलाव देखने को मिले थे. ऐसे में इस बार डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. डिजाइन में बदलाव ना होने के एक वजह कुछ समय पहले एपल के मास्टर डिजाइनर जॉनी का कंपनी से अलग हो जाना भी है.

एपल आईफोन की कीमतों को लेकर भी कोई उम्मीद नहीं की जा सकती है. आईफोन की कीमत इस साल भी ज्यादा ही रहने के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि इस बार आईफोन में ज्यादा बदलाव नहीं होने जा रहे हैं तो कीमत में बढ़ोतरी भी शायद ना हो.

Apple का स्पेशल इवेंट आज, iPhone 11 सीरीज की होगी लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
नेपाल फ्लैश फ्लड का असर कुशीनगर में भी! नारायणी नदी पर अलर्ट, प्रशासन ने लगाया कैंप
नेपाल फ्लैश फ्लड का असर कुशीनगर में भी! नारायणी नदी पर अलर्ट, प्रशासन ने लगाया कैंप
Explained: 2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगा भारत, जानें क्यों और कैसे
2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगा भारत, जानें क्यों और कैसे
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें

वीडियोज

महाप्रलय की दर्दनाक तस्वीरें आईं सामने, तबाही का मंजर देख कांप उठेगी रूह!
Bollywood News: The Vvaan Force of the Forrest जंगल ने सिद्धार्थ को क्यों चुना? टीजर ने छोड़ा बड़ा राज! (26.08.26)
Govinda-Sunita के Family Drama पर Krushna Abhishek का बड़ा बयान, बोले- ‘घर की बातें घर में रहें’
Hijab Controversy | Asaduddin Owaisi: हिजाब पर HC के फैसले से गुस्से में ओवैसी! | HC | Muslim
Hijab Controversy | Asaduddin Owaisi: हाईकोर्ट का फैसला...ओवैसी को चुभा! | Allahabad | HC | Muslim

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
नेपाल फ्लैश फ्लड का असर कुशीनगर में भी! नारायणी नदी पर अलर्ट, प्रशासन ने लगाया कैंप
नेपाल फ्लैश फ्लड का असर कुशीनगर में भी! नारायणी नदी पर अलर्ट, प्रशासन ने लगाया कैंप
Explained: 2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगा भारत, जानें क्यों और कैसे
2026 एशियन गेम्स में सीधा क्वार्टर फाइनल खेलेगा भारत, जानें क्यों और कैसे
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
'रेट पूछे गए थे..', बांसुरी स्वराज ने 'पितृसत्ता' के मुद्दे पर राहुल को घेरा
'रेट पूछे गए थे..', बांसुरी स्वराज ने 'पितृसत्ता' के मुद्दे पर राहुल को घेरा
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल में बाढ़, बिहार में हाई अलर्ट, बेतिया-मोतिहारी सहित 8 जिलों में भारी आफत!
नेपाल में बाढ़, बिहार में हाई अलर्ट, बेतिया-मोतिहारी सहित 8 जिलों में भारी आफत!
Embed widget