एक्सप्लोरर

Apple नहीं है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर कंपनी, हुवावे ने छोड़ा पीछे

इससे पहले उस साल मार्केट शेयर के मामले में एपल न तो पहले स्थान पर था और न ही दूसरे.

नई दिल्ली: दुनिया के पांच सबसे बड़े स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों को रैंकिंग में झटका लगा है. आईडीसी के लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 के दूसरे क्वार्टर के ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में चीनी स्मार्टफोन मेकर हुवावे ने एपल को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ हुवावे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन वेंडर बन गया है.

साल 2010 के बाद हुवावे को दूसरा स्थान मिला है. इससे पहले उस साल मार्केट शेयर के मामले में एपल न तो पहले स्थान पर था और न ही दूसरे. साल 2018 के क्वार्टर 2 में 71.5 मिलियन यूनिट्स के साथ सैमसंग अभी भी पहले नंबर पर बना हुआ है. शिपमेंट में 10.4 प्रतिशत के नुकसान के बाद कंपनी पहले स्थान पर रहने में कामयाब रही. इससे इस बात का भी पता चलता है कि कंपनी की तरफ से करेंट फ्लैगशिप डिवाइस गैलेक्सी एस 9 मार्केट में उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहा है.

हुवावे को इस सूची में दूसरा स्थान मिला है जहां कंपनी 54.2 मिलियन शिपमेंट किया है. वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एपल है जो 41.3 मिलियन के साथ तीसरे नंबर पर है. कंपनी को जहां 7 प्रतिशत का फायदा हुआ है तो वहीं हुवावे को 15.8 प्रतिशत का.  शाओमी इस सूची में चौथे स्थान पर है जिसका शिपमेंट 31.9 मिलियन का है. इन तीन महीनों में कंपनी का मार्केट शेयर 9.3 प्रतिशत रहा. पांचवे स्थान पर चीनी कंपनी ओप्पो है जिसके मार्केट शेयर में 5.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

वर्ल्डवाइड मोबाइल डिवाइस ट्रैकर्स के वाइस प्रेसिडेंट रयान रीठ ने कहा कि हुवावे का प्रदर्शन लाजवाब रहा. उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो क्वार्टर में हमनें देखा कि कैसे एपल अपने रिफ्रेश प्रोडक्ट्स के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रहा था. तो इसमें अब कुछ नहीं कहा जा सकता कि आनेवाले समय में यानी की साल 2018 में टॉप 5 कंपनियों की रैंकिंग में बदलाव होते रहेंगे. वहीं शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसी छोटी कंपनिया भी अपने कस्टमर बेस बढ़ा रही हैं जहां उन्हें अपने बजट स्मार्टफोन से काफी फायदा हो रहा है. तो आनेवाले समय में ऐसा भी हो सकता है टॉप 3 स्थान पर इन कंपनियों का कब्जा हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget