एक्सप्लोरर

6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा अगला iPhone X, आधी कीमत पर होगा लॉन्च

ये एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा जिसके बारे में ये कहा जा चुका है कि ये आईफोन एसई 2 को रिप्लेस करेगा.

नई दिल्ली: आईफोन केस मेकर ओलिक्सार पहले ये ऐलान कर चुकी है कि एपल एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. इस वेरिएंट का नाम भी आईफोन X ही होगा जो 6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा. बता दें कि आईफोन के इस अगले वर्जन को आधी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा. फोर्ब्स के एक रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग एपल आईफोन X वेरिएंट में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा जिसकी कीमत तकरीबन 40,869 रुपये होगी. वहीं अगर हम टैक्स को मिला लें तो इस आईफोन की कीमत 50,000 रुपये होगी.

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस डिवाइस का ऑफीशियल नाम क्या होगा लेकिन रिपोर्ट में इस बात की जानकारी जरूर दी जा रही है कि इस वेरिएंट में आईफोन X जैसा नॉच फीचर दिया जाएगा तो वहीं इसका डिस्प्ले भी थोड़ा बड़ा होगा. फोर्ब्स के रिपोर्ट के अनुसार डिवाइस 5.79 x 2.81 इंच का होगा. डिवाइस बिल्कुल आईफोन X की तरह ही लगेगा. लेकिन इसमें कुछ फ्लैगशिप फीचर्स नहीं दिए जाएंगे. ये एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा जिसके बारे में ये कहा जा चुका है कि ये आईफोन एसई 2 को रिप्लेस करेगा.

स्पेसिफिकेशन

नए बजट आईफोन X में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा जो फेस आईडी को सपोर्ट करेगा तो वहीं इस फोन में किसी भी फिंगरप्रिंट की सुविधा नहीं दी जाएगी. फोन का डिस्प्ले OLED की बजाए LCD होगा. रियर की अगर बात करें तो ये आईफोन X की तरह स्टैंडर्ड सिंगल लेंस सेटअप और ग्लास पैनल होगा. डिवाइस वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा. हालांकि ये 3 डी टच को सपोर्ट नहीं करेगा.

बता दें कि एपल ने आईफोन SE2 को पूरी तरह से बंद कर दिया है. फोर्ब्स के रिपोर्ट के अनुसार ओलिक्सार के पास फोन के लीक्स का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ऐसी कंपनिया फोन के लॉन्च होते ही फोन के केस को बनाना शुरू कर देती हैं.

जानकारी के अनुसार, ओलिक्सार ने अभी से ही 6.1इंच वाले आईफोन X वेरिएंट के केस को बनाना शुरू कर दिया है. पहले के रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया जा चुका है कि एपल आईफोन एसई 2 को मिनी आफोन X के रूप में बेचेगा जिसकी कीमत काफी कम होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget