एक्सप्लोरर

2 घंटे में अब पाइए किचन और खाने का सामान, AMAZON भारत में लेकर आया प्राइम नाउ

प्राइम नाउ में कुल 10,000 प्रोडक्ट्स हैं. जिसमें फल, सब्जी, ग्रोसरी, मांस और घर के सामान के अलावा किचन का सामान भी मिलेगा. एमेजन नाउ स्टोर और सुपरमार्केट्स जैसे बिग बाजार, आदित्य बिरला और दूसरों की मदद से इन सब सामानों को ग्राहकों तक पहुंचाएगा.

नई दिल्ली: मंगलवार को एमेजन इंडिया ने अपने ग्रोसरी एप एमेजन नाउ को फिर से रिब्रैंड किया जिसे अब प्राइम नॉउ कर दिया गया है. आपको बता दें कि इससे प्राइम मेंबर्स को और सुविधा मिलेगी. प्राइम नाउ की मदद से आप सुबह 6 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक कुछ भी सामान मंगवा सकते हैं जो आपके पास सिर्फ 2 घंटे में पहुंच जाएगा. प्राइम नाउ फिल्हाल एक एप सर्विस ही है जो बैंगलोर, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली जैसे शहरों में उपलब्ध है. आपको बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में इस सर्विस को अमेरिका मे लॉन्च किया जा चुका है.

क्या है प्राइम नाउ?

प्राइम नाउ में कुल 10,000 प्रोडक्ट्स हैं. जिसमें फल, सब्जी, ग्रोसरी, मांस और घर के सामान के अलावा किचन का सामान भी मिलेगा. एमेजन नाउ स्टोर और सुपरमार्केट्स जैसे बिग बाजार, आदित्य बिरला और दूसरों की मदद से इन सब सामानों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा.

एमेजन इंडिया ने एक और नए कैटेगरी को लॉन्च किया है जिसमें घर और किचन के सामान मिलेंगे. इससे ग्राहक बेस्ट सेलिंग आइटम्स को खरीद सकते हैं. वहीं ग्रोसरी प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को 30 प्रतिशत का डिस्काउंट भी मिलेगा. तो वहीं एप यूजर्स के लिए रोजाना कोई न कोई प्रमोशनल ऑफर होगा. डिलीवरी टाइम पर पहुंचान के लिए एमेजन इंडिया ने 15 फुलफिलमेंट सेंटर्स को टेम्परेचर कंट्रोल्ड जोन्स से जोड़ दिया है. इन फुलफिलमेंट सेंटर्स में किचन के सामानों के अलावा, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घर के सामान भी उपलब्ध होंगे. आपको बता दें कि इन सभी सुविधाओं के फायदा उठाने के लिए ग्राहक अभी गूगल प्ले से प्राइम नाउ के एप को डाउनलोड कर सकते हैं और सर्विस का फायदा उठा सकते हैं.

एमेजन इंडिया के कैटेगरी मैनेजमेंट डायरेक्टर समीर खेत्रपाल ने कहा कि, प्राइम नाउ को लेकर हम काफी रोमांचित हैं. क्योंकि इसकी मदद से काफी ग्राहकों को फायदा होने वाला है. तो वहीं सुपरफास्ट डिलीवरी की मदद से हम सामान को आपके घरों तक मात्र 2 घंटे में पहुंचा देंगे. इसके लिए हमने फुलफिलमेंट सेंटर्स के साथ लिंक किया है जिससे सब्जियां और पनीर जैसे आइटम पूरी तरह से सुरक्षित रखें जा सके और ग्राहकों को उनका सामान पूरा फ्रेश मिले. एप के लॉन्च होते ही प्राइम नाम से अभी तक 90 प्रतिशत लोग खरीदारी कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget