एक्सप्लोरर

Alibaba सिंगल डे सेल में कंपनी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 5 मिनट में बेच डाले 300 करोड़ रुपये के सामान

11वें महीने की 11 तारीख को आयोजन के कारण ‘डबल-11’ भी कहलाने वाले इस शॉपिंग फेस्टिवल में पिछले साल अलीबाबा ग्रुप को कुल 2530 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले थे.

बीजिंग: चीनी ई कॉमर्स जाएंट अलीबाबा ने पिछले साल के सिंग्ल्स डे सेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कंपनी ने इस साल अपने एनुअल ऑनलाइन शॉपिंग फियस्टा के दौरान एक दिन में कुल 2430 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं इस दौरान कंपनी ने शुरूआती 5 मिनट में 300 करोड़ रुपये का सामान बेच दिया. इस रिकॉर्ड सेल की बदौलत कंपनी ने पिछले साल के सिंग्ल्स डे रिकॉर्ड सेल के आंकड़े को तोड़ दिया है जहां अभी भी 24 घंटे वाले सेल के खत्म होने में 8 घंटे का समय बाकी है. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि सेल के दौरान यूजर्स ने कुल 16800 करोड़ रुपये खर्च किए. 11वें महीने की 11 तारीख को आयोजन के कारण ‘डबल-11’ भी कहलाने वाले इस शॉपिंग फेस्टिवल में पिछले साल अलीबाबा ग्रुप को कुल 2530 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले थे. बता दें कि इस सेल के दौरान सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रॉडक्ट्स शाओमी, एपल और डायसन ब्रैंड्स के रहे. अलीबाबा के सीईओ डेनियल झांग ने शंघाई में संवाददाताओं से कहा, 'हम महसूस कर सकते हैं कि व्यापारी इंटरनेट को पूरी तरह अपना रहे हैं और खपत बढ़ाने में मदद कर रहे हैं.' अलीबाबा की इस धमाकेदार सेल के खरीददार लॉस एंजेलिस, टोकयो और फ्रैंकफर्ट के भी लोग थे. लोगों ने इस सेल में डायपर से लेकर मोबाइल हर चीज़ की खरीददारी की. जानकारों के मुताबिक हाल के दिनों में चीन की अर्थव्यवस्था में कमज़ोरी आई है. ऐसे में अलीबाबा के मुनाफे में भी कमी आ सकती है. बढ़ती गई कंपनी की बिक्री चीन की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अलीबाबा की बात करें तो 2013 में अलीबाबा ने सिंगल्स डे पर 5.8 बिलियन डॉलर (580 करोड़ डॉलर) के उत्पादों की बिक्री की थी. 2014 में यह बिक्री बढ़कर 930 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई. 2015 में अलीबाबा ने 1430 करोड़ डॉलर, 2016 में 1780 करोड़ डॉलर और बीते साल यानी 2017 में बिक्री का यह आंकड़ा 2540 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget