एक्सप्लोरर

इंटरनेट स्पीड में जियो को पछाड़ कर एयरटेल निकला आगे, 3G वालों के लिए MTNL है बेस्ट

दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल सबसे तेज इंटरनेट स्पीड देने वाला नेटवर्क बन गया है.

नई दिल्लीः एयरटेल ने इंटरनेट की स्पीड में बाजी मारी है. दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल सबसे तेज इंटरनेट स्पीड देने वाला नेटवर्क बन गया है. टेलीकॉम रेगूलेटरी ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक इस क्षेत्र में 8.9Mbps के साथ एयरटेल सबसे आगे है. वहीं, 7.3Mbps के साथ रिलायंस जियो दिल्ली-एनसीआर में दूसरा सबसे तेज इंटरनेट डाउनलोड स्पीड देने वाला नेटवर्क है. ट्राई ने दिल्ली सहित नोएडा., गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एरिए में एक स्वतंत्र इंटरनेट स्पीड टेस्ट किया है. ये टेस्ट 20 फरवरी से 16 मार्च की अवधि में किया गया है. ये आंकड़े इसी टेस्ट में मिकल कर सामने आए हैं. एयरटेल और रिलायंस जियो के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वोडाफोन है जिसकी एवरेज डाउनलोड स्पीड 4.9Mbps है. इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कोई भी वेबसाइट रिलायंस जियो और वोडाफोन की तुलना में एयरटेल के कनेक्शन पर तेजी से खुलती है. यहां तक कि दिल्ली-एसीआर में एयरटेल के नटवर्क पर बाकी दोनो टेलीकॉम प्रोवाइडर की तुलना में वीडियो स्ट्रीमिंग भी तेज होती है. इस क्षेत्र में वोडाफोन की अपलोड स्पीड सबसे ज्यादा है. दिल्ली-एसनीआर में 5.8Mbps की अपलोड स्पीड वोडाफोन देता है. वहीं, रिलायंस जियो और एयरटेल की 4G अपलोड स्पीड 2.1Mbps और 2Mbps है. 3G केनेक्टिविटी में MTNL आगे 3G मोबाइल इंटरनेट कवेक्टिविटी की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में MTNL सबसे आगे है. यह ग्राहकों को 3.7Mbps की एवरेज डाउनलोड स्पीड देता है. दूसरे नंबर पर एयरटेल है जिसके 3G ग्राहकों को 3.3Mbps की एवरेज डाउनलोड स्पीड मिलती है. वहीं वोडाफोन और आईडिया इस लिस्ट में 2.3Mbps और 2Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथा काफी पीछे हैं. इस लिस्ट में रिलायंस जियो का नाम इस लिए नहीं दिया गया है क्योंकि जियो सिर्फ 4G नेटवर्क मुहैया कराता है. ट्राई के मुताबिक 2G इंटरनेट स्पीड के मामले में भी एयरटेल सबसे आगे है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget