एक्सप्लोरर

AIRTEL ने उतारा 649 रूपये वाला प्लान, मिल रहा है 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल

एयरटेल ने अपने 649 रूपये वाले पोस्टपेड प्लान को फिर से लांच कर दिया है जिसे कंपनी ने पहले बंद कर दिया था. 649 वाले इस प्लान को 'बेस्ट सेलिंग पोस्टपेड प्लान के रूप में दिखाया गया है जिसे मायप्लान इन्फिनिटी के अंतर्गत डाला गया है.

नई दिल्ली: एयरटेल ने अपने 649 रूपये वाले पोस्टपेड प्लान को रिलॉन्च किया है.  649 वाले इस प्लान को 'बेस्ट सेलिंग पोस्टपेड प्लान के रूप में दिखाया गया है जिसे मायप्लान इन्फिनिटी के अंतर्गत डाला गया है.  इस प्लान में यूजर्स को जहां पहले 30 GB 3G/4G डाटा मिलता था तो वहीं अब यूजर्स 50 GB डाटा का लुत्फ उठा सकेंगे.

एयरटेल का यह प्लान जियो के 509 रूपये और 799 रूपये के पोस्टपेड प्लान को टक्कर देने के लिए लाया गया है, जहां यूजर्स को प्रतिदिन 2 GB लिमिट के साथ 60 GB डेटा और 3 GB रोजाना लिमिट के साथ 90 GB डाटा मिल रहा है.

एयरटेल के इस नए 649 रूपए वाले प्लान में यूजर्स को 50 GB डेटा तो मिलेगा ही साथ में अनलिमिटेड कॉल्स और आउटगोइंग रोमिंग भी फ्री होगी. इस प्लान में रोलओवर की भी सुविधा दी गई है यानी की अगर कोई यूजर पूरा डेटा एक महीने में खत्म नहीं कर पाता है तो बचा हुआ डाटा अगले महीने यूजर के अकाउंट में जोड़ दिया जाएगा.

एयरटेल अपने इस प्लान के साथ और भी अतिरक्त लाभ दे रहा हैं, जहां यूजर को एक मुफ्त ऐडऑन की सुविधा मिलती है. वहीं इस प्लान में और भी कई अन्य सुविधाएं दी गई हैं जहां उपयोगकर्ता अपने प्राथमिक खाते में अपने बच्चे के पोस्टपेड प्लान को जोड़ सकता है. 649 रूपये वाले इस प्लान में और भी अधिक ऑफर्स को ऐड किया गया है जिसमें आपको एक साल के अमेजन सब्सक्रिप्शन के साथ विंक टीवी का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता हैं, जहां आप लाइव टीवी, मूवी और हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में एयरटेल ने अपने नए 499 रूपये वाले पोस्टपेड प्लान को फिर से लांच किया था. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड लोकल, STD और इनकमिंग/ आउटगोइंग कॉल्स तो मिलता ही है साथ में रोलओवर की सुविधा भी दी गई है. तो वहीं अगर डाटा की बात करें तो 40 GB 3G/4G डाटा के साथ 1 साल का अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भी 30 दिनों के लिए मुफ्त मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget