एक्सप्लोरर

249 रुपये में Airtel देगा 56GB डेटा-अनलिमिटेड कॉल्स, Jio को टक्कर देने के लिए 349 रुपये प्लान में बदलाव

भारती एयरटेल ने अन्य बड़े टेलिकॉम कंपनियां जैसे रिलायंस जियो, बीएसएनएल, आईडिया सेलुलर, वोडाफोन और बाकी के साथ बराबरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटरों में से एक एयरटेल अपने ऑफर्स के मामले में दूसरे ऑपरेटरों को कड़ी टक्कर दे रहा है. भारती एयरटेल ने अन्य बड़े टेलिकॉम कंपनियां जैसे रिलायंस जियो, बीएसएनएल, आईडिया सेलुलर, वोडाफोन और बाकी के साथ बराबरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अधिक से अधिक यूजर्स को अपनी तरफ खींचने के मकसद से, एयरटेल अपने पुराने प्लान्स को रिवाइज़ कर नए टैरिफ प्लान शुरू कर रहा है. जहां पिछले कुछ दिनों से वो अपने ग्राहकों को अधिक डेटा और अन्य दूसरे ऑफर्स दे रहा है. एयरटेल ने 249 रुपये का नया प्रीपेड प्लान शुरू किया है और रोज़ाना ज्यादा डेटा के साथ अपने 349 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किए हैं.

क्या है एयरटेल का 249 रुपये का प्लान

एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 249 रुपये के प्लान की पेशकश की है. प्लान के तहत टेलिकॉम ऑपरेटर रोज़ाना यूजर्स को 2 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड Std/Local कॉल्स दे रहा है जिसकी वैधता 28 दिनों के लिए होगी. एयरटेल यूजर्स को प्लान के तहत कुल 56 जीबी 3G व 4G डेटा दे रहा है. तो वहीं इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 100 Sms भी मिल रहे हैं. जिसका मतलब ये हुआ कि यूजर्स को 28 दिनों के लिए 3000 SMS मिलेंगे.

रिलायंस जियो का 299 रुपये वाला प्लान

वहीं अगर रिलायंस जियो के 299 रुपये वाले प्लान को एयरटेल के साथ तुलना करें तो 299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 84 जीबी 4G डेटा 28 दिनों के लिए मिलती है. जो एयरटेल के समान ही है. हालांकि एयरटेल की तुलना में जियो का प्लान महंगा है लेकिन अगर यूजर्स के लिए डेटा ज्यादा अहम है तो वो जियो का प्लान ले सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि 299 रुपये वाले प्लान में जियो, यूजर्स को 3जीबी 4G डेटा रोजाना देता है. जो एयरटेल के 249 रुपये वाले प्लान के समान है, लेकिन जियो आपको 1 जीबी अधिक डेटा रहा है.

जियो के प्लान के साथ ये ऑफर्स भी फ्री

इसके अलावा जियो के 299 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड Local/ Std वॉयस कॉलिंग मिलती है. तो वहीं इस प्लान के तहत यूजर्स जियो एप्स जैसे जियो सिनेमा, जियो म्यूजिक, जियो वॉयस कॉल और अन्य की सुविधा का लुत्फ़ उठा सकते हैं. प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिनों के लिए रोजाना 100 sms भी मिलेंगे.

वहीं एयरटेल के नए 249 रुपये के प्लान के बाद कंपनी ने अपने मौजूदा 349 रुपये वाले प्लान में भी कुछ बदलाव किए हैं. जो प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. प्लान में बदलाव के बाद एयरटेल रोजाना 3 जीबी डेटा दे रहा है जिसकी वैधता 28 दिनों के लिए होगी. जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड Local/Std कॉल्स के साथ 100 Sms भी मिलेंगे.

जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल ने किया प्लान में बदलाव

एयरटेल ने जियो के 399 रुपये वाले प्लान को टक्कर देने के लिए अपने प्लान में बदलाव किया. और बदलाव के बाद ऐसा लग रहा है कि वो इसमें सफल भी रहा है. जियो के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 70 दिनों के लिए 105 जीबी डेटा मिलता है. प्लान आपको 1.5 जीबी 4G डेटा रोजाना दे रहा है जो एयरटेल की बराबरी में उतने रुपये में ही तकरीबन आधी है. वहीं यूजर्स को जियो के 349 रुपये वाले में वही सारे फायदे मिल रहे हैं जो एयरटेल दे रहा है. जैसे अनलिमिेटेड Local/Std कॉल्स और रोजना 100 Sms.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget