एक्सप्लोरर

Facebook: अकाउंट को बंद करने के लिए एक यूजर को चुकाने होंगे 70,000 रुपये

नीलामी की एक श्रृंखला में लोगों को अपने खातों को एक दिन से लेकर एक साल तक की अवधि के लिए बंद करने पर वास्तव में भुगतान किया गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि फेसबुक यूजर्स को अपने अकाउंट को एक साल के लिए डीएक्टिवेट करने के लिए औसतन 1,000 डॉलर की जरूरत होगी.

न्यूयार्क: बात जब फेसबुक छोड़ने की आती है तो यूजर्स को अपने अकाउंट को एक साल के लिए डिएक्टिवेट करने के लिए औसतन 1,000 डॉलर (70,000 रुपये) की जरूरत पड़ेगी. ऐसा शोधकर्ताओं का कहना हैं, जिन्होंने इस आंकड़े को पाने के लिए वास्तव में नीलामी लगाई. शोधकर्ताओं ने फेसबुक पर लोगों के जरिए बिताए जा रहे वक्त का मूल्य पता करने के लिए इस प्रश्न को दूसरी तरह से पूछा कि उन्हें अगर फेसबुक छोड़ने के बदले भुगतान किया जाए तो एक दिन, एक हफ्ते, एक महीने या एक साल के लिए छोड़ने का कितना भुगतान चाहेंगे और इसकी बोली लगाई गई.

नीलामी की एक श्रृंखला में लोगों को अपने खातों को एक दिन से लेकर एक साल तक की अवधि के लिए बंद करने पर वास्तव में भुगतान किया गया. शोधकर्ताओं ने पाया कि फेसबुक यूजर्स को अपने अकाउंट को एक साल के लिए डीएक्टिवेट करने के लिए औसतन 1,000 डॉलर की जरूरत होगी.

शोध के मुख्य लेखक ओहियो स्थित केनयन कॉलेज के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर जे कॉरिगन ने बताया, "लोग फेसबुक पर रोजाना लाखों घंटे खर्च करते हैं. हम इस वक्त का डॉलर के संदर्भ में मूल्य पता लगाना चाहते थे." फेसबुक के दुनिया भर में 2.2 अरब से ज्यादा यूजर्स हैं.  मिडवेस्टन कॉलेज में 122 छात्रों के बीच फेसबुक छोड़ने के लिए लगाई गई नीलामी में एक दिन के लिए औसतन 4.17 डॉलर, एक हफ्ते के लिए औसतन 37 डॉलर की बोली लगी, जिससे एक साल का औसत 1,511 से 1,908 डॉलर रहा.

वहीं, मिडवेस्टन शहर में 133 छात्रों और 138 वयस्कों के बीच लगाई गई बोली में छात्रों के समूह का सालाना औसत 2,076 डॉलर और वयस्कों के समूह का औसत 1,139 डॉलर रहा. इस प्रकार से संयुक्त औसत करीब 1,000 डॉलर सालाना रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें

दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें

₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश

Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन

Embed widget