एक्सप्लोरर

Whatsapp के ये 12 नए फीचर्स बदल सकते हैं एप के इस्तेमाल करने का तरीका

ये फीचर आईफोन यूजर्स के लिए है. एंड्रॉयड के लिए फिल्हाल इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है. ये सबसे बड़ा फीचर होगा जहां यूजर्स को चैट का स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक कर दिया जाएगा.

नई दिल्ली: व्हॉट्सएप दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप है. एप में हर हफ्ते कोई न कोई नए फीचर्स को जोड़ा जाता है. वहीं कुछ फीचर्स की वजह से एप के इस्तेमाल करने का तरीका ही बदल जाता है. नए फीचर्स को सबसे पहले बीटा मोड में टेस्ट किया जाता है. तो चलिए आज हम आपको 12 ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके चैट करने का अंदाज बदल देगा.

चैट को सुरक्षित रखने का तरीका

ये फीचर आईफोन यूजर्स के लिए है. एंड्रॉयड के लिए फिल्हाल इस फीचर को टेस्ट किया जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स चैट पर सिक्योरिटी लगा सकते हैं. इससे आप ये चुन सकते हैं कि कितने मिनट या समय के बाद खुद से ही आपके व्हॉट्सएप पर लॉक लग जाएगा जिससे आपका अकाउंट और चैट दोनों सुरक्षित हो जाएंगे.

स्क्रीनशॉट लेने के ऑप्शन को ब्लॉक करना

ये सबसे बड़ा फीचर होगा जहां यूजर्स को चैट का स्क्रीनशॉट लेने से ब्लॉक कर दिया जाएगा. ऐसा तब होगा अगर कोई यूजर बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन को ऑन करता है.

कितने बार मैसेज को किया गया है फॉरवर्ड

इससे यूजर्स को ये पता चल पाएगा कि उनके पास जो मैसेज आया है उसे कितने बार फॉरवर्ड किया जा चुका है. इसकी जानकारी फॉरवर्डिंग इंफो टैब में मिलेगी.

ऑडियो फाइल्स को भेजने का तरीका

ये फीचर व्हॉट्सएप बीटा वर्जन 2.19.89 में आएगा जहां यूजर्स किसी भी ऑडियो फाइल को भेजने से पहले उसे सुन पाएंगे. वहीं एक बार में 30 ऑडियो फाइल्स को भेजा जा सकेगा.

डार्क मोड

मोस्ट अवेटेड फीचर. इस फीचर को आखिरी बार बीटा वर्जन 2.19.87. में देखा गया था.

वॉयस का ऑटोमेटिक प्ले होना

अब यूजर्स के पास कोई भी वॉयस मैसेज आता है तो वो ऑटोमेटिकली प्ले होना शुरू हो जाएगा. इसका मतलब ये हुआ कि हर मैसेज के लिए यूजर को बार बार बटन दबाना नहीं होगा. यानी की एक मैसेज के खत्म होते ही दूसरा अपने आप शुरू हो जाएगा.

वीडियो के लिए कई सारे एप्स का व्हॉट्सएप के भीतर ही इस्तेमाल करना

इस फीचर की मदद से एक साथ यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम के वीडियो देखे जा सकते हैं. यानी की किसी भी वीडियो को देखने के लिए आपको चैट विंडो बंद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

व्हॉट्सएप में लिंक खोलना होगा और आसान

व्हॉट्सएप को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि कंपनी इन एप ब्राउजर को लॉन्च कर सकती है. जहां से लिंक को आसानी से खोला जा सकता है. ये ब्राउजर उन चीजों को पकड़ लेगा जहां आपके लिए जाना सुरक्षित नहीं होगा.

स्टिकर्स को किया जाएगा और बेहतर

एनिमेटेड स्टिकर्स जिफ की तरह काम करेंगे. इन स्टिकर्स को पहले से मौजूद स्टिकर पैक में शामिल किया जा सकता है. फीचर को अभी तक एंड्रॉयड, iOS और वेब पर स्पॉट किया जा चुका है.

चैट को छुपाना होगा आसान

व्हॉट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जहां चैट को अनआरकाइव किया जा सकता है. फिलहाल अगर आप किसी चैट को अरकाइनव करते हैं तो मैसेज आने पर चैट खुद ब खुद अनआरकाइव हो जाता है.

कैसे करें चेक कि तस्वीर सच्ची है या फेक

इसकी मदद से आप किसी भी कंटेंट और तस्वीर को इंटरनेट पर जाकर सर्च कर सकते हैं तो वहीं ये भी पता कर सकते हैं कि ये फेक है या ओरिजिनल

इमोजी के लिए ज्यादा ऑप्शन

व्हॉट्सएप करेंट इमोजी स्टिकर को हटाकर नए ऑफिशियल इमोजी देगा. इसका मतलब ये हुआ कि कोई भी इमोजी आप भेजेंग तो वो नए इमोजी के रुप में जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget