News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

OnePlus 6 के सेल्फी कैमरा के लिए आ रहा है बेहतरीन पोट्रेट मोड

वनप्लस 6 इस साल के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है. इस फोन को खरीद चुके लोगों और जो इसे खरीदने वाले हैं उनके लिए कंपनी ने बड़ा अपडेट जारी करने वाली है.

Share:

नई दिल्लीः वनप्लस 6 इस साल के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है. इस फोन को खरीद चुके लोगों और जो इसे खरीदने वाले हैं उनके लिए कंपनी ने बड़ा अपडेट जारी करने वाली है. नए सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए वनप्लस 6 के सेल्फी कैमरा के साथ पोट्रेट मोड जोड़ा जा रहा है. इस अपडेट में स्टेट्स बार, बैटरी परसेंट ऑप्शन जैसे फीचर को भी जोड़ा जाना है और कई बग को दूर किया गया है.

गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्सीजन ओएस 5.1.6 अपडेट में ये फीचर दिया जाएगा जो भारत में आने वाले दो-तीन दिनों में रोलआउट होना शुरु हो जाएंगे. वनप्लस चीन में हाइड्रोजन ओएस बिल्ड पर काम करता है जिसमें नए अपडेट के जरिए सेल्फी पोट्रेट मोड दिया जा चुका है. अब जल्द ही भारत में नया ओएस अपडेट आएगा.

भारत में OnePlus 6 की कीमत वनप्लस 6 को भारत में दो वेरिएंट में उतारा गया है. इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपये होगी. वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये होगी. ये तीन कलर मिडनाइट ब्लैक, ब्लू और सिल्क व्हाइट में उपलब्ध होगा.

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन वनप्लस 6 में 6.28 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो 1080x2260 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. डिस्प्ले को मजबूती देने के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है. इसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है. कंपनी इसे अबतक का सबसे फास्ट स्मार्टफोन बता रही है. इसमें स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी गई है. ये प्रोसेसर स्मार्टफोन की नेटवर्क बेहतर बनाता है और स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा पावर एफिशिएंट बनाता है. हैवी एप्स को इस स्मार्टफोन पर काफी सहज तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये पहला स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड पी पर चलेगा. इसमें एंड्रॉयड पी का डेवलपर प्रीव्यू वर्जन दिया गया है जो कंपनी के ओएस ऑक्सीजन के साथ आता है. इसमें 6 जीबी/8जीबी रैम मॉडल दिया गया है. इसमें फेसअनलॉक फीचर दिया गया है और महज 0.4 सेकेंड में ही इसे अनलॉक किया जा सकता है.

बात करें इसके कैमरा फ्रंट की तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है. प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का Sony IMX519 सेंसर और 1.22 माइक्रॉन पिक्सल साइज के साथ आता है. वहीं इसका सेकेंडरी लेंस 20 मेगापिक्सल का दिया गया है. सेल्फी के लिए वनप्लस 6 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वनप्लस 6 लो लाइट में भी बेहतरीन कैमरा देता है साथ ही इसका रियर और फ्रंट दोनों कैमरा पोट्रेट मोड के साथ आता है. इसबार कंपनी ने फिर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के सातक वापसी की है. इसमें OIS फीचर दिया गया है.

वनप्लस 6 में कंपनी ने स्लो-मो (स्लोमोशन) वीडियो का भी ऑप्शन दिया है. इसमें यूजर एक मिनट तक का वीडियो शूट करके अपनी सहूलियत के हिसाब से वीडियो का कोई भी हिस्सा चुन सकते हैं.

डैश चार्जिंग वनप्लस स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत रही है. इसबार 3300mAh की बैटरी दी गई है फास्ट डैश चार्जिंग फीचर के साथ आता है. ग्लास बॉडी होने के वाबजूद कंपनी ने इसमें वायरलेस चार्जिंग का फीचर नहीं दिया है. इसके पीछे कंपनी का तर्क है कि डैस चार्जिंग बेहद फास्ट और वनप्लस डिवाइसेज़ की खासियत है और वायरलेस चार्जिंग इतना बेहतर साबित नहीं हो सकता.

Published at : 11 Jun 2018 01:34 PM (IST) Tags: oneplus 6
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

राघव चड्ढा समेत 7 नेताओं की सांसदी रहेगी या नहीं, क्या केजरीवाल ले सकते हैं एक्शन? समझें नियम

राघव चड्ढा समेत 7 नेताओं की सांसदी रहेगी या नहीं, क्या केजरीवाल ले सकते हैं एक्शन? समझें नियम

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा के कदम से हिल गई अरविंद केजरीवाल की सियासत!अब AAP का क्या होगा?

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा के कदम से हिल गई अरविंद केजरीवाल की सियासत!अब AAP का क्या होगा?

'बुरा लगा तो पैर छू लूंगा...', तमन्ना भाटिया को 'दूधिया बदन' कहने पर ट्रोल हुए अन्नू कपूर, तो अब दी सफाई

'बुरा लगा तो पैर छू लूंगा...', तमन्ना भाटिया को 'दूधिया बदन' कहने पर ट्रोल हुए अन्नू कपूर, तो अब दी सफाई

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान को मिला धोखा, BCB ने अचानक मारी पलटी, मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा है मामला

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान को मिला धोखा, BCB ने अचानक मारी पलटी, मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा है मामला