By: एबीपी न्यूज़ | Updated at : 11 Jun 2018 10:56 AM (IST)
नई दिल्लीः पॉपुलर मैसजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स का पेमेंट सर्विस से जुड़ा डेटा अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक से शेयर करती है. व्हाट्सएप ने ये अहम जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी है. व्हाट्सएप ने ये साफ किया है कि इन जानकारी का कोई भी कमर्शियल इस्तेमाल नहीं होगा.
व्हाट्सएप ने बताया, ''फेसबुक पेमेंट से जुड़ी जानकारी को व्यवसायिक उद्देश्य से इस्तेमाल नहीं करेगा. ये जरुरी जानकारियों को एनपीसीआई और पार्टनर बैंकों के साथ साझा करेगा. कुछ डेटा लिमिटेड डेटा हम इस लिए साझा करेंगे जिससे ग्राहक को बेहतर सपोर्ट दे सकें और पेमेंट को और भी सुरक्षित बना सकें. ''
पिछले हफ्ते खबर आई थी कि सरकार ने व्हाट्सएप के पेमेंट फीचर के ऑफिशिल रोलआउट से पहले ही इसकी प्राइवेंसी को लेकर जांच के आदेश दिए थे. एक आधिकारिक सूत्र ने बताया था कि मंत्रालय ने NPCI से कहा है कि वह जांच करे कि व्हाट्सऐप पेमेंट्स रिजर्व बैंक की अनुमति के अनुरूप काम कर रही है. वह अपने डेटा को कहां स्टोर कर रही है. क्या सेवा का बड़ा वर्जन पेश करने से पहले उसकी मूल कंपनी फेसबुक ने उसके साथ डेटा साझा तो नहीं किए थे.
व्हाट्सएप ने बताया कि जब यूजर कोई पेमेंट करता है तो मैसेजिंग एप सेंडर और रिसीवर में जरुरी कनेक्शन स्थापित करता है और इस कनेक्टशन के लिए व्हाट्एप फेसबुक के इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करता है. व्हाट्सएप ने साफ किया है कि वह किसी भी तरह की गंभीर और संवेदनशील जानकारी स्टोर नहीं करता. जैसे यूजर का अकाउंट नंबर, ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) और डेबिट कार्ड डिटेल जैसी जनकारियां एप नहीं रखता है.
चल रही है WhatsApp Payment की टेस्टिंग व्हाट्सएप ने भारत में इस साल फरवरी महीने में व्हाट्सएप पेमेंट का बीटा ऑपरेशन शुरू किया. इस बीटा ऑपरेशन के दौरान ये एक मिलियन यानी 10 लाख यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है. अगले हफ्ते इसके लॉन्च के साथ ही ये भारत में 200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. ये आंकड़ा पेटीएम के यूजर्स से 20 गुना ज्यादा है.
बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस
सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च
Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस
गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट
3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा
NC में सिसायी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई