News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

आज भारत में पहली बार हो रही है OnePlus 6 के सिल्क व्हाइट वेरिएंट की बिक्री

आज वनप्लस 6 का सिल्क व्हाइट कलर वेरिएंट पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. अब तक ये कलर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं था.

Share:

नई दिल्लीः आज वनप्लस 6 का सिल्क व्हाइट कलर वेरिएंट पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है. अब तक ये कलर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं था. ये सिल्क वाइट वनप्लस 6 5 जून यानी आज एमेजन इंडिया और oneplus.in पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. वनप्लस 6 का सिल्क व्हाइट वेरिएंट लिमिटेड एडिशन है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गई है.

ऑफर्स क्या मिलेंगे? ग्राहकों को SBI के डेबिट और क्रेडिट पर भी 2000 रूपये का डिस्काउंट मिलेगा. वनप्लस अपने फोन के साथ 12 महीने का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस की भी सुविधा दे रहा है. वहीं साथ में ग्राहकों को एमेजन प्राइम की तरफ से 250 रूपये का वीडियो गिफ्ट कार्ड भी मिलेगा. और एमेजन किंडल पर 500 रूपये का डिस्काउंट भी. आइडिया यूजर्स के लिए भी फोन पर कैशबैक की सुविधा है तो वहीं क्लियरट्रिप की तरफ से फ्लाइट और होटेल बुकिंग्स पर 25000 रूपये तक के ऑफर्स मिलेंगे.

OnePlus 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन वनप्लस 6 में 6.28 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है जो 1080x2260 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है. डिस्प्ले को मजबूती देने के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है. इसका एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है. कंपनी इसे अबतक का सबसे फास्ट स्मार्टफोन बता रही है. इसमें स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी गई है. ये प्रोसेसर स्मार्टफोन की नेटवर्क बेहतर बनाता है और स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा पावर एफिशिएंट बनाता है. हैवी एप्स को इस स्मार्टफोन पर काफी सहज तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये पहला स्मार्टफोन है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड पी पर चलेगा. इसमें एंड्रॉयड पी का डेवलपर प्रीव्यू वर्जन दिया गया है जो कंपनी के ओएस ऑक्सीजन के साथ आता है. इसमें 6 जीबी/8जीबी रैम मॉडल दिया गया है. इसमें फेसअनलॉक फीचर दिया गया है और महज 0.4 सेकेंड में ही इसे अनलॉक किया जा सकता है.

बात करें इसके कैमरा फ्रंट की तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है. प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल का Sony IMX519 सेंसर और 1.22 माइक्रॉन पिक्सल साइज के साथ आता है. वहीं इसका सेकेंडरी लेंस 20 मेगापिक्सल का दिया गया है. सेल्फी के लिए वनप्लस 6 में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वनप्लस 6 लो लाइट में भी बेहतरीन कैमरा देता है साथ ही इसका रियर और फ्रंट दोनों कैमरा पोट्रेट मोड के साथ आता है. इसबार कंपनी ने फिर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर के साथ वापसी की है. इसमें OIS फीचर दिया गया है.

डैश चार्जिंग वनप्लस स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत रही है. इसबार 3300mAh की बैटरी दी गई है फास्ट डैश चार्जिंग फीचर के साथ आता है. ग्लास बॉडी होने के वाबजूद कंपनी ने इसमें वायरलेस चार्जिंग का फीचर नहीं दिया है. इसके पीछे कंपनी का तर्क है कि डैस चार्जिंग बेहद फास्ट और वनप्लस डिवाइसेज़ की खासियत है और वायरलेस चार्जिंग इतना बेहतर साबित नहीं हो सकता.

Published at : 05 Jun 2018 11:11 AM (IST) Tags: oneplus 6 Available today
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Technology News in Hindi

यह भी पढ़ें

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

बिना स्क्रीन के भी रहेगी फिटनेस पर पूरी नजर, गूगल बना रही है यह नया डिवाइस

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses, Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल कर सकती है लॉन्च

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

Induction Vs Infrared: 2 मिनट में खाना तैयार! आखिर कैसे इंडक्शन चूल्हा पर सेकेंडों में हो जाते हैं सारे काम, जानें इसके पीछे की साइंस

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

गैस सिलेंडर खत्म? टेंशन छोड़िए, ये 5 स्मार्ट मशीनें बना देंगी खाना मिनटों में, चेक करें लिस्ट

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

3 स्टार या 5 स्टार AC? खरीदने से पहले जान लें कौन बचाता है ज्यादा बिजली और पैसा

टॉप स्टोरीज

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा के कदम से हिल गई अरविंद केजरीवाल की सियासत!अब AAP का क्या होगा?

Raghav Chadha News: राघव चड्ढा के कदम से हिल गई अरविंद केजरीवाल की सियासत!अब AAP का क्या होगा?

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान को मिला धोखा, BCB ने अचानक मारी पलटी, मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा है मामला

PSL 2026 के बीच पाकिस्तान को मिला धोखा, BCB ने अचानक मारी पलटी, मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ा है मामला

'खुशी हुई', SIR के बीच बंगाल की बंपर वोटिंग पर चीफ जस्टिस का कमेंट, तुरंत बोले TMC के वकील- वोंटिग इसलिए बढ़ी क्योंकि...

'खुशी हुई',  SIR के बीच बंगाल की बंपर वोटिंग पर चीफ जस्टिस का कमेंट, तुरंत बोले TMC के वकील- वोंटिग इसलिए बढ़ी क्योंकि...

India Monsoon 2026: 'देश में जल्दी दस्तक देगा मानसून, वक्त से पहले बारिश...', IMD की बड़ी भविष्यवाणी, बता दी तारीख

India Monsoon 2026: 'देश में जल्दी दस्तक देगा मानसून, वक्त से पहले बारिश...', IMD की बड़ी भविष्यवाणी, बता दी तारीख