एक्सप्लोरर

Free Fire Max की वो 3 ट्रिक्स, जो आपको बना देंगी इस गेम का मास्टर गेमर!

Free Fire Max Tips and Tricks in Hindi: अगर आप फ्री फायर मैक्स का मास्टर गेमर बनना चाहते हैं तो आपको कुछ खास टिप्स को सीखने की जरूरत होगी. आइए हम आपको अपने आर्टिकल में ऐसे टिप्स के बारे में बताते हैं.

Free Fire Max Tips in Hindi: फ्री फायर मैक्स एक ऐसा बैटल रोयाल गेम है, जो कम बजट वाले स्मार्टफोन में भी आसानी से चल जाता है. गेमर्स इस गेम को 7-8 हजार रुपये वाले फोन में भी आसानी से खेल सकते हैं, जबकि बहुत सारे बैटल रोयाल गेम ऐसे हैं, जिन्हें अच्छी तरीके से खेलने के लिए कम से कम एक मिडरेंज वाले यानी 15,000 रुपये से ऊपर वाले फोन की जरूरत पड़ती है. 

फ्री फायर मैक्स का मास्टर कैसे बनें?

फ्री फायर मैक्स में ऐसा नहीं है और इसलिए खेलने वाले गेमर्स की संख्या भी काफी ज्यादा है. अगर आप भी इस गेम को खेलते हैं और इस गेम में अपने आपको मास्टर बनना चाहते हैं तो आइए हम आपको तीन ऐसे शानदार टिप्स बताते हैं, जिनका अभ्यास करने के बाद आप इस गेम के मास्टर खिलाड़ी बन सकते हैं.

लैंड करने का सही समय

इस गेम में ध्यान रखने वाली बात है कि हर गेम की शुरुआत एक मैप में विमान से लैंड करने के बाद ही होती है. विमान जैसे ही मैप के ऊपर से गुजरना शुरू करता है, गेमर्स इजेक्ट करना यानी लैंड करना शुरू कर देते हैं.

ऐसे में अगर आप विमान से कुछ देर बाद यानी 50 या 60 सेकेंड के बाद इजेक्ट करेंगे और मैप के किसी खाली इलाके में लैंड करेंगे तो आपको ज्यादा दुश्मनों का सामना नहीं करना पड़ेगा. आपके लैंड करने से पहले ही आधे दुश्मन मारे जा चुके होंगे. ऐसे में आपके सभी दुश्मनों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपके विरोधियों की संख्या आपके द्वारा गेम शुरू होने से पहले ही आधी हो जाएगी.

हथियार जमा करें और दुश्मनों से बचें

नए गेमर्स को मैप पर उतरने के तुंरत बाद हथियारों की तलाश करनी चाहिए. अगर आपके आस-पास कोई दुश्मन हैं तो अपने-आप को छुपाकर रखें और तुरंत हथियारों को जमा करें. आप अपने आप हर तरह के हथियार जमा करें. शॉट गन, राइफल और एक भाला या तलवार को अपने-पास जरूर रखें.

उसके बाद दुश्मनों से जितना हो सके बचकर रहने की कोशिश करें. हालांकि, इससे आपके द्वारा किए जाने वाली किल्स की संख्या कम होगी, लेकिन शुरुआत में आप जितना ज्यादा वक्त मैप पर बिताएंगे, गेम के बारे में उतना ही ज्यादा सीख पाएंगे. 

ज्यादा से ज्यादा हेल्थ पैक स्टोर रखें और इस्तेमाल करें

हथियारों को ढूंढने के साथ-साथ नए गेमर्स को हेल्थ बैग भी जमा करना चाहिए. मैप पर गेमर्स को जगह-जगह पर हेल्थ बैग मिल जाएंगे. यह बैग किसी फौजी के बैग जैसा होगा और उसमें प्लस वाला मेडिकल साइन बना होगा.

उस हेल्थ बैग को आप जितनी ज्यादा संख्या में जमा करके रखेंगे, उतनी देर तक दुश्मनों के वार को सह पाएंगे. दुश्मनों के द्वारा वार करने पर आप घायल होंगे और तब उस हेल्थ बैग को जल्द से जल्द इस्तेमाल करने पर आप रिकवर हो जाएंगे और गेम में अंत तक टिक पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

BGMI का प्रो मैक्स गेमर बनना है तो फॉलो करें ये 10 टिप्स, और फिर देखें कमाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HMD का नया 5G फोन तैयार, Vibe 2 Pro में Dimensity 6300 की ताकत
HMD का नया 5G फोन तैयार, Vibe 2 Pro में Dimensity 6300 की ताकत
अब फोन में होगी आपकी पूरी Wardrobe, Google Photos का नया AI फीचर
अब फोन में होगी आपकी पूरी Wardrobe, Google Photos का नया AI फीचर
AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
AI बना रहा धड़ाधड़ सॉफ्टवेयर, फिर भी इस्तेमाल क्यों नहीं कर रहीं कंपनियां? ये है वजह
Airtel ने 1.62 करोड़ खतरनाक लिंक और 98.4 अरब स्पैम कॉल पर लगाया ब्रेक, जानें कैसे
Airtel ने 1.62 करोड़ खतरनाक लिंक और 98.4 अरब स्पैम कॉल पर लगाया ब्रेक, जानें कैसे

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का सच क्या? शरीर पर चोटें, धोती पर खून
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
रोहित-विराट मिलकर तोड़ेंगे 6 बड़े रिकॉर्ड, पहले वनडे में टूटेगा सचिन का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
गोरखपुर: सांसद रविकिशन ने पार्षद को फोन कर पूछा- 'सपा ज्वाइन कई लेहला का?'
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर सचिन त्यागी से की थी शादी
अब कहां हैं एक्ट्रेस रक्षंदा खान? 40 की उम्र में हिंदू एक्टर से की थी शादी
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
Lamborghini गाने पर हसीना के डांस ने लूटी महफिल, दीवाना कर देगा वीडियो
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
कैसे होती है कीवी की खेती, इसके लिए कौन सी मिट्टी की जरूरत?
Embed widget