एक्सप्लोरर

 रंग-बिरंगे iPhone इस मॉडल से आने शुरू हुए थे, पहली बार येलो कलर इस फोन में लाई थी कंपनी 

क्या आप जानते हैं एपल ने अपने किस आईफोन में पहली बार कलर ऑप्शन दिए थे? यानी लाल, पीला, बैगनी आदि किस मॉडल से मिलने शुरू हुए थे. नहीं पता तो आज यहां जानिए. 

दुनिया भर में जब भी प्रीमियम स्मार्टफोन की बात कहीं होती है तो उसमें एपल का नाम जरूर आता है. एपल के आईफोन दुनियाभर में फेमस है और ये अपने खास तरह के लुक और स्पेक्स के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एपल ने iPhone 14 और 14 Plus के लिए नए कलर यानी येलो कलर का ऐलान किया है. आप येलो कलर के आईफोन को अमेजन और फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एपल ने अपने किस मॉडल में पहली बार रंग बिरंगे कलर ऑप्शन लोगों को दिए थे. शायद बेहद कम ही लोगों को इस बारे में जानकारी होगी. आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आईफोन में किस मॉडल से रंग-बिरंगे कलर मिलने शुरू हुए थे. इस मॉडल से पहले कंपनी सिर्फ ब्लैक और वाइट कलर ही बाजार में बेचती थी. 

इस मॉडल से शुरू हुए थे रंग-बिरंगे कलर ऑप्शन

एपल ने iPhone 5c में पहली बार लोगों को रंग-बिरंगे कलर ऑप्शन प्रदान किए . इससे पहले केवल ब्लैक और वाइट कलर में ही कंपनी iPhone 4s, iPhone 4, iPhone 3, iPhone 3GS आदि को बेचती थी. साथ ही पहली बार येलो कलर भी iPhone 5c में ही देखने को मिला था. कंपनी ने पहली बार iPhone 5C में 5 कलर ऑप्शन लोगों को दिए थे जिसमें वाइट, पिंक, येलो, ब्लू और ग्रीन था.

अभी तक इतने आईफोन लॉन्च कर चुकी है एपल

एपल ने पहला फोन आईफोन (iPhone) के नाम से लॉन्च किया था जिसके बाद अभी तक कंपनी कुल 38 फोन अलग-अलग नाम से लॉन्च कर चुकी है. इसमें आईफोन मिनी, प्रो, प्रो मैक्स, SE आदि नाम शामिल हैं. बता दें, एपल ने अपने पहले आईफोन में 1.9 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया था और ये 1400 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था. इस फोन की रैम महज 128mb थी. जबकि आज एपल के लेटेस्ट और टॉप मॉडल यानी iPhone 14 Max में ग्राहकों को 4,323 एमएएच की बैटरी और 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है.

एपल इस साल के अंत तक या अगले साल आईफोन 15 सीरीज को बाजार में लॉन्च करेगा. ये पहला आईफोन होगा जिसमें कंपनी टाइप-सी चार्जर देगी.  इसके अलावा कंपनी एक पॉकेट फ्रेंडली आईफोन पर भी काम कर रही है जिसे एपल iPhone 4SE के नाम से लॉन्च कर सकता है.

यह भी पढ़ें: FB, Insta के बाद अब ट्विटर को टक्कर देने के लिए मेटा लॉन्च करेगा नया ऐप, सबसे खास बात ये रहेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
Embed widget