एक्सप्लोरर

ड्राइवरलेस बस भारत में हुईं शुरू! कमाल की तकनीक, AI वाली इस बस के बारे में जानें सबकुछ

AI-Powered Driverless Bus: IIT हैदराबाद ने भारत की पहली AI-पावर्ड ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक बसों को पेश किया है.

AI-Powered Driverless Bus: IIT हैदराबाद ने भारत की पहली AI-पावर्ड ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक बसों को पेश किया है. इन ऑटोनॉमस शटल्स को टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन (TiHAN) ने विकसित किया है. इसे स्मार्ट और टिकाऊ परिवहन की दिशा में देश की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. प्रोफेसर पी. राजलक्ष्मी के नेतृत्व वाली टीम ने अब तक 10,000 से ज्यादा यात्रियों को सफर कराया है और लगभग 90% संतुष्टि दर हासिल की है.

ये बसें कैसे काम करती हैं?

ड्राइवरलेस शटल्स फिलहाल दो वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं 6-सीटर और 14-सीटर इलेक्ट्रिक मॉडल. इनमें अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जैसे Autonomous Emergency Braking (AEB) जो अचानक सामने आने वाली बाधाओं को पहचानकर तुरंत ब्रेक लगाती है. Adaptive Cruise Control (ACC) जो सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए ट्रैफिक के हिसाब से स्पीड एडजस्ट करती है.

ये बसें बिना ड्राइवर के जटिल रास्तों पर चल सकती हैं और रियल-टाइम बाधाओं को पहचानकर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करती हैं. खास बात यह है कि इस टेक्नोलॉजी ने Technology Readiness Level 9 (TRL-9) हासिल कर लिया है जो दर्शाता है कि यह भारतीय सड़कों पर वास्तविक परिस्थितियों में पूरी तरह कारगर है.

क्यों है यह इतना खास?

IIT हैदराबाद का TiHAN प्रोजेक्ट सिर्फ तकनीक तक सीमित नहीं है. यह भारत के भविष्य के मोबिलिटी सेक्टर को नया आयाम देने की दिशा में काम कर रहा है. TiHAN ने भारत का पहला ऑटोनॉमस नेविगेशन टेस्टबेड बनाया है जहां ड्राइवरलेस टेक्नोलॉजी को भारतीय सड़क परिस्थितियों में टेस्ट किया जाता है. यह सुविधा इंडस्ट्री और रिसर्चर्स को सहयोग का मौका देती है ताकि वे सुरक्षित और भरोसेमंद ऑटोनॉमस व्हीकल्स विकसित कर सकें.

अगली पीढ़ी के विशेषज्ञ तैयार करने की पहल

TiHAN सिर्फ तकनीक डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दे रहा, बल्कि AI और मशीन लर्निंग से जुड़े स्पेशल प्रोग्राम्स भी चला रहा है. इसका मकसद नई पीढ़ी को उभरती तकनीकों की ट्रेनिंग देना है ताकि भारत को भविष्य में ऑटोनॉमस मोबिलिटी का ग्लोबल लीडर बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें:

चीन की नई तकनीक! अब रोबोट पैदा करेंगे बच्चें, जानें क्या है तकनीक और कितनी आएगी लागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget