एक्सप्लोरर

BGMI 3.3 Update: अब समुद्र के अंदर होगा युद्ध, नीरज चोपड़ा के सम्मान में आया नया लकी क्रेट

BGMI Update: बीजीएमआई में एक नया अपडेट आया है. इस अपडेट के साथ बीजीएमआई गेम में कुछ ऐसे बदलाव हुए हैं, जो आजतक कभी नहीं हुए और इन बदलावों से गेमर्स का एक्सपीरियंस भी काफी बदल जाएगा.

BGMI Latest Update: अगर आप बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) यानी बीजीएमआई खेलते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी खास होने वाला है. इस शानदार बैटल रॉयल गेम में एक नया अपडेट आया है. इस अपडेट का नाम BGMI 3.3 Update है. इस अपडेट के साथ बीजीएमआई में बहुत सारे नए फीचर्स को शामिल किए गए हैं. आइए हम आपको इस नए अपडेट के बारे में बताते हैं. 

ओशियन ओडिसी मोड (Ocean Odyssey Mode)

3.3 अपडेट की सबसे खास बात इसके साथ आने वाला बिल्कुल नया ओशन ओडिसी मोड (Ocean Odyssey Mode) है. यह मोड आपको पारंपरिक बैटलग्राउंड ग्राउंड्स से हटाकर एक पानी की दुनिया यानी समुद्री दुनिया में ले जाता है. यहां आप पानी के नीचे सुरंगों का पता लगा सकते हैं,बड़े-बड़े लूट कैरेट ढूंढ सकते हैं, खतरनाक हथियार जमा कर सकते हैं और रोमांचक बैटल्स में शामिल हो सकते हैं. कुल मिलाकर आप समुद्र के अंदर फाइट करेंगे जो पूरी तरह से एक नया अनुभव होगा.

ओशन ओडिसी मोड की खासियतें:

पानी के नीचे की दुनिया: इस मोड में आपको अलग-अलग तरह की पानी के नीचे के वातावरण का अनुभव होगा, जो बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई का एक नया रूप पेश करता है.

छिपी हुई लूट: पानी के नीचे कई गुफाएं मौजूद हैं, कई सुरंगें मौजूद हैं, जिसमें बहुत सारे खतरनाक हथियार छुपे हुए हैं. गेमर्स को पानी वाले इस नए और अनोखे मैप में उतरकर उन छिपे हुए हथियारों, शील्ड यानी कवच और अन्य जरूरी चीजों को जमा करना होगा. 

त्रिशूल हथियार: बीजीएमआई के इस नए मोड में एक नया हथियार भी शामिल किया गया है, जो कि त्रिशूल है. इसका इस्तेमाल आप गेमप्ले के दौरान अपने दुश्मनों को आसानी से मारने के लिए कर सकते हैं.

स्टिंगरे वाहन: पानी में तेजी से आने-जाने और बैटल्स के हिसाब से अपनी स्पीड को मेंटेन करने के लिए इस नए मोड में स्टिंगरे व्हीकल्स भी शामिल किए गए हैं.
नीरज चोपड़ा क्रेट से पाएं चैंपियन जैसा लुक

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को सम्मान

इस अपडेट की एक और सबसे खास बात है कि कंपनी ने बीजीएमआई 3.2 अपडेट के जरिए भारतीय ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को सम्मान भी दिया गया है. इस अपडेट के जरिए नीरज चोपड़ा के सम्मान के रूप में एक खास लकी क्रेट भी शामिल किया गया है. 

इस क्रेट को खोलकर आप नीरज चोपड़ा से प्रेरित विशेष पोशाक और अन्य इन-गेम आइटम्स प्राप्त कर सकते हैं. इस क्रेट की खास बात है कि इसमें मिल चुके गेमिंग आइटम्स दोबारा इसमें वापस नहीं आएंगे. इस वजह से आपके लिए नीरज चोपड़ा का पूरा सूट पाने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है.

स्वतंत्रता दिवस के लिए भी खास चीज

इस अपडेट के जरिए आने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह का भी ख्याल रखा गया है. आगामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्राफ्टन ने इस गेम में एक खास क्रेट भी शामिल किया है. यह क्रेट देशभक्ति आधिरित कॉस्ट्यूम के साथ आता है. 

इसके अलावा इस क्रेट में देशभक्ति चीजों को दर्शाने के लिए कई अन्य चीजें भी मिल सकती है. लिहाजा गेमर्स इस खास क्रेट के जरिए गेम खेलकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 

क्या मोबाइल गेमिंग का नया बादशाह बनेगा नेटफ्लिक्स? 'Squid Game' समेत धमाल मचाने आ रहे 80 नए गेम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
Google Maps in China: चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?
चीन में क्यों नहीं चलता गूगल मैप, क्या है इसके पीछे की वजह?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget