एक्सप्लोरर

NordVPN : सरकार के इस नए कानून के बाद इस कंपनी ने भारत से अपना सर्वर हटाने का किया एलान

NordVPN और प्राइवेट इंटरनेट एक्सेस ने भारतीय बाजार से अपने सर्वर को हटाने का एलान किया है. यह ऐलान भारत सरकार के नए कानून के विरोध में किया गया है. यहां हम आपको बता रहे हैं, इससे जुड़ी पूरी जानकारी.

NordVPN Announcement : अगर आप NordVPN के यूजर हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. आप नए आईपी एड्रेस के साथ NordVPN की सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. NordVPN और प्राइवेट इंटरनेट एक्सेस (PIA) ने भारतीय बाजार से अपने सर्वर को हटाने का एलान किया है. यह ऐलान भारत सरकार के नए कानून के विरोध में किया गया है. दरअसल, सरकार ने अपने एक फैसले में कहा है कि VPN कंपनियों को यूजर्स का डाटा पांच सालों तक सुरक्षित रखना होगा और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को देना होगा. 

कंपनियों ने जताई आपत्ति

सरकार का यह फैसला आने के बाद प्रमुख VPN कंपनियों ने आपत्ति जताई. NordVPN ने पहले ही कहा था कि यदि सरकार अपने फैसले नहीं बदलती है या कोई दूसरा विकल्प नहीं देती है तो उन्हें भारतीय बाजार से अपना बिजनेस समेटने पर मजबूर होना पड़ेगा. लेकिन वे सरकार के इस फैसले में योगदान नहीं देंगे. NordVPN से पहले Surfshark और ExpressVPN ने भारत में अपनी सेवाएं बंद करने की घोषणा कर दी है. 

NordVPN की सेवा आगे भी जारी रहेगी

जानकारी के लिए बता दें कि वीपीएन को लेकर बना यह नया कानून भारत में 28 जून से प्रभावी हो रहा है. NordVPN ने इस कानून को मानने से इंकार कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अब NordVPN की सेवा बंद हो जाएगी. नॉर्डवीपीएन के यूजर्स नए आईपी एड्रेस के साथ उसकी सेवाओं का लाभ आगे भी लेते रहेंगे. दरअसल अन्य कंपनियों की तरह ही नॉर्डवीपीएन भी वर्चुअल सर्वर का इस्तेमाल करेगी और भारतीय यूजर्स को भारतीय IP एड्रेस मिलेगा.

VPN पर सरकार का बयान

सरकार ने पिछले हफ्ते अपने एक आदेश में कहा है कि वीपीएन सेवा प्रदाताओं को अपने उपयोगकर्ताओं के नाम, ईमेल आईडी और आईपी एड्रेस सहित अन्य डाटा को पांच साल या उससे अधिक समय तक सेव करके रखना होगा. यदि किसी कारणवश से किसी वीपीएन कंपनी का रजिस्ट्रेशन रद्द होता तो उसके बाद भी उसे डाटा मांगा जा सकता है. VPN को लेकर नया कानून 28 जून 2022 से लागू हो रहा है. आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी सेवा प्रदाताओं को अपने सिस्टम में अनिवार्य रूप से लॉगिन की सुविधा देनी पड़ेगी.

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क क्या होता है?

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) एक ऐसा नेटवर्क होता है जो कि आपके डाटा को एंक्रिप्ट करता है और आपके IP ऐड्रेस को भी छिपाता है. ऐसे में आपकी इंटरनेट की पहचान दुनिया से छुपी रहती है. आप किसी कंप्यूटर या मोबाइल पर क्या सर्च कर रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिलती है, जबकि ओपन नेटवर्क में जब भी आप कुछ सर्च करते हैं तो तमाम तरह की साइट कूकिज के जरिए आपकी जानकारी ले लेती हैं और उसका इस्तेमाल आपको विज्ञापन दिखाने में करती हैं.  वीपीएन का इस्तेमाल करने से आपकी ट्रैकिंग भी नहीं हो सकती है. वीपीएन का इस्तेमाल आजकल ठगी और क्राइम के लिए भी होने लगा है जिसे रोकने के लिए सरकार तरह तरह के कानून बना रही है.

 

Hunter 350cc : रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी अपनी सबसे सस्ती बुलेट, यहां जानें क्या है कीमत

Increase Smartphone Capacity: इस तरीके से आप अपने पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को बनाए नए जैसा, परफॉर्मेंस बढ़ेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
हर पल रिकॉर्ड होगी आपकी हर एक्टिविटी? नए एआई ग्लासेस लॉन्च करने वाली है मेटा
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
Dixon और Vivo मिलकर भारत में बनाएंगे फोन, ज्वाइंट वेंचर को सरकार ने दिखाई हरी झंडी
"अकेले लोगों के लिए वरदान है AI", एक्सपर्ट बोले- अकेलेपन को कर देगी खत्म
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget