एक्सप्लोरर

Bareilly News: ससुराल गया युवक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब, बाइक के साथ सुसाइड नोट बरामद

Bareilly News: बरेली में पत्नी के साथ ससुराल गए एक युवक की रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गया. उसकी बाइक मिली है और वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है.

Bareilly News: बरेली में अपनी पत्नी को ससुराल लेकर गया एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया. उसकी बाइक रामगंगा फ्लाईओवर पर मिली और वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने सास-ससुर को बताया है. वहीं मामला तीन थाना क्षेत्रों में उलझ कर रह गया तो परिजनों ने एसएसपी ऑफिस का घेराव किया.

दरअसल बरेली के नबाबगंज थाना क्षेत्र के परोथी गांव के रहने वाले द्वारका प्रसाद का बेटा राहुल कुमार रविवार की सुबह अपनी पत्नी को लेकर अपनी ससुराल क्योलड़िया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर तुलसी पट्टी गया था. शाम को राहुल के पिता ने उसे फोन करके पूछा कि वापिस कब आओगे तो उसने कहा कि वो सोमवार सुबह वापस आएगा. वहीं रविवार की शाम सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रामगंगा पुल पर राहुल की मोटरसाइकिल खड़ी मिली. बाइक पर राहुल का पर्स और सुसाइड नोट भी मिला. सुसाइड नोट में राहुल ने लिखा है कि उसके सास-ससुर उसे बहुत परेशान करते हैं, इसलिए वो गंगा में कूदकर अपनी जान दे रहा है. 

जिसके बाद सुसाइड नोट में लिखे नम्बर पर सुभाषनगर पुलिस ने फोन करके घर वालों को सूचना दी. मौके पर पहुंचे राहुल के परिजनों ने गोताखोरों की मदद से रामगंगा में तलाश करवाई लेकिन राहुल नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने सुभाषनगर पुलिस को मुकदमा लिखने के लिए तहरीर दी लेकिन सुभाषनगर पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए मामला नबाबगंज का बता दिया. परिजन जब नबाबगंज थाने पहुंचे तो वहां से भी उन्हें टरका दिया गया और क्योलड़िया थाने भेज दिया गया. क्योलड़िया थाने में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद परिजन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी के आदेश के बाद क्योलड़िया थाने में राहुल की गुमशुदगी दर्ज की गई. राहुल एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था.

बड़ा सवाल ये है कि क्योलाड़िया से रामगंगा करीब 50 किलोमीटर दूर है. अगर राहुल को सुसाइड करना था तो वो इतनी दूर क्यों आएगा. वहीं इस मामले में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि राहुल की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश रामगंगा में भी की जा रही हैं. उसकी बाइक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है उस दिशा में भी काम किया जा रहा है. फिलहाल राहुल के रहस्यमय ढंग से गायब होने से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः

Sufi Islamic Board के राष्ट्रीय प्रवक्ता का दावा, देश के 10 राज्यों में संचालित हो रही हैं आतंकी गतिविधियां

Shivpal Yadav News: शिवपाल सिंह के रथ पर लगाई गई मुलायम सिंह की तस्वीर, देखें- कितना आलिशान है रथ

यह भी देखेंः

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget