एक्सप्लोरर

योगी सरकार का फैसला, खत्म होंगे 6 तरह के भत्ते, 16 लाख राज्य कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

योगी सरकार ने एक बार फिर राज्य कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है. कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए जिन छह भत्तों को पहले स्थगित किया था उन्हें खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है.

लखनऊ, अनुभव शुक्ला। कोरोना संक्रमण काल के चलते जब लॉकडाउन घोषित किया गया तो इसका सीधा असर सरकार के राजस्व पर पड़ा. उत्तर प्रदेश सरकार का अप्रैल महीने की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 19000 करोड़ का था, लेकिन मिले महज 200 करोड़ रुपए और उसके बाद सरकार ने कई मदों में कटौती की. इनमें से एक फैसला उत्तर प्रदेश के 16 लाख राज्य कर्मचारियों से सीधा जुड़ा था, जिसमें सरकार ने राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले 6 भत्तों को 31 मार्च 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया था. हालांकि, सरकार के इस फैसले का राज्य कर्मचारी संगठनों ने जमकर विरोध किया था.

अब सूत्रों की मानें तो योगी सरकार ने एक बार फिर राज्य कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है. कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए जिन छह भत्तों को पहले स्थगित किया था उन्हें खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. इनमें नगर प्रतिकर भत्ता, सचिवालय भत्ता, जूनियर इंजीनियर को मिलने वाला विशेष भत्ता, पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों के भत्ते, सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के भत्ते और पुलिस की क्राइम ब्रांच और अन्य जांच एजेंसियों को मिलने वाले अनुमन्य भत्ते शामिल हैं.

योगी सरकार का फैसला, खत्म होंगे 6 तरह के भत्ते, 16 लाख राज्य कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

सरकार के इस फैसले का सीधा असर प्रदेश के 16 लाख कर्मचारियों पर पड़ेगा. इन छह प्रकार के भत्तों को खत्म करने से एक अनुमान के मुताबिक सरकार को 1 साल में तकरीबन 1500 करोड़ की बचत होगी।

बता दें कि, नगर प्रतिकर भत्ता एक लाख तक या उससे अधिक आबादी वाले नगरों में तैनात सभी राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को दिया जाता है. यह शहरों की श्रेणियों के हिसाब से होता है इसमें कर्मचारी को ढाई सौ रुपये से लेकर 900 रुपये प्रति माह तक का भत्ता दिया जाता है.

योगी सरकार का फैसला, खत्म होंगे 6 तरह के भत्ते, 16 लाख राज्य कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

हालांकि, कोरोना काल में जब राजस्व की भारी क्षति हुई उसके बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 लाख राज्य कर्मचारियों और 12 लाख पेंशन धारियों को उनका पैसा समय से पहले दिया और संकट की इस घड़ी में यह एक बड़ी राहत सरकारी कर्मचारियों के लिए रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget