एक्सप्लोरर

यूपी के बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अन्नदाताओं को मिलेगा मुआवजा

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ आई है, सरकार ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है. संकट का सामना जब सब मिलकर करते हैं तो फिर संकट, संकट नहीं रह जाता है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की वजह से नदियों में आए उफान के बाद आई बाढ़ से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं. अब यूपी की योगी सरकार ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को मुआवजा देगी और इसके लिए जल्द ही किसानों की फसलों का सर्वे किया जाएगा, इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है.

सहारनपुर में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया. सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जिन किसानों की फसलें बाढ़ की चपेट में, जल-प्लावन की चपेट में आई हैं, उसका सर्वे करने का आदेश दिया गया है. सर्वे की रिपोर्ट आते ही, तत्काल उन अन्नदाता किसानों को उनकी धनराशि, नुकसान की भरपाई, सरकार के स्तर पर प्रारंभ कर दी जाएगी. 

सीएम योगी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ आई है, सरकार ने तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया है. जो सामग्री हम उत्तर प्रदेश में वितरित करते हैं, उसी सामग्री को ही आज 48 ट्रकों के माध्यम से हम उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के अपने बहन-भाइयों के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं. संकट का सामना जब सब मिलकर करते हैं तो फिर संकट, संकट नहीं रह जाता है.

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीएम योगी ने कहा कि इन 48 ट्रकों को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब भेजने के लिए हम अपने प्रतिनिधियों को भी वहां भेज रहे हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि तीनों जगहों पर हमारे लोग जाकर वहां के पीड़ित नागरिकों को उत्तर प्रदेश वासियों की संवेदना और इस राहत सामग्री का लाभ उपलब्ध करवाने में सहयोग करेंगे. इन सबके बावजूद अन्य सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी तो उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की 25 करोड़ जनता हर पीड़ित के साथ खड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
बाराबंकी में 24 घंटे में सर्पदंश से 3 लोगों की मौत, CMO ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से धक्का दिया, छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
'श्रीकृष्ण को मुस्लिम बताने वाला मौलाना बना हिन्दू', नंद किशोर गुर्जर का दावा- गीता का श्लोक पढ़ते ही...
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले संजय निषाद, 'किसी के जिद करने से कुछ नहीं होता...'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget