एक्सप्लोरर

Yogi Against Drug Mafia: Twitter पर छाया सीएम योगी का जलवा, ट्रेंड हुआ #YogiAgainst_DrugMafia, जानिए वजह

ट्विटर (Twitter) पर शुक्रवार को लोगों ने #YogiAgainst_DrugMafia का समर्थन कर जमकर ट्वीट्स किए. पूरे दिन ये टॉप ट्रेंडिंग (Top Twitter Trend) में बना रहा.

UP News: अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ छेड़ा गया योगी का सख्त रूख लगातार जारी है. पिछले एक सप्ताह से प्रदेशभर के अलग-अलग जनपदों में नशे के कारोबारियों के खिलाफ योगी सरकार ने जंग छेड़ रखी है. वहीं शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मेरठ (Meerut) और हापुड़ (Hapur) दौरे के दौरान कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा. ये सभी राष्ट्रीय अपराधी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी योगी सरकार के इस फैसले का जमकर स्वागत हो रहा है. ट्विटर पर लोगों ने #YogiAgainst_DrugMafia का समर्थन कर जमकर ट्वीट्स किए. यही कारण है कि शुक्रवार को दिन भर #YogiAgainst_DrugMafia टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा.

मिलियन में रहा रीच
योगी सरकार के इस अभियान का समर्थन करते हुए 38,700 से ज्यादा लोगों ने #YogiAgainst_DrugMafia को ट्वीट किया है. साथ ही 557 मिलियन लोगों ने इसे देखा. इसके अलावा हैशटैग की रीच 66 मिलियन रही. ट्विटर पर कई बड़े इंफ्यूएंसर ने भी जोरदार समर्थन देते हुए ट्वीट किए. हरीश शर्मा नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर कहा कि, "अब पोस्टर भी लगाए जाएंगे और संपत्ति भी जब्त की जाएगी. योगी के शासन में नशे के सौदागरों की जिंदगी तबाह हो जाएगी. यह है बाबा की शैली."

वहीं निष्कर्ष नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, "यूपी सरकार ने पुलिस को शराब, ड्रग और गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. अब तक अरबों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त हो चुकी है." प्रिंस राज के नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ''2017 में योगी के आने के बाद या तो सभी माफिया और अपराधी यूपी से भाग गए हैं या तो सुधर गए हैं, बाबा के बुलडोजर से सभी डरते हैं.''

Noida News: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे धंसा, सेक्टर 96 के पास हुआ 15 फीट गहरा गड्ढा, घंटों जाम में फंसे रहे लोग

एएनटीएफ का हुआ गठन
मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी इस अभियान की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सीएम योगी ने ड्रग और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए है. यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) का गठन भी कर दिया है. 

इसके तहत जोन/क्षेत्रीय स्तर पर नारकोटिक्स पुलिस थाना की स्थापना की जाएगी. पहले चरण में चलाए गए इस अभियान के तहत प्रदेश भर के 342 हुक्काबारों और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के 4338 ठिकानों पर छापे मारते हुए 785 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. यहीं नहीं इन लोगों के पास से साढ़े पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Fake Universities: यूपी की इन यूनिवर्सिटीज में भूलकर भी न लें एडमिशन, यूजीसी की फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची में हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget