एक्सप्लोरर

Yamuna Expressway Authority: यमुना प्राधिकरण की 169 फीसदी बढ़ी आमदनी, तीन नए पावर स्टेशन सहित कई अन्य कामों को मिली मंजूरी

Yamuna Expressway: यमुना प्राधिकरण की 72वीं बैठक में बताया गया कि इस साल प्राधिकरण की आमदनी 169 फीसदी बढ़ी है. इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा बढ़ाने का भी फैसला हुआ है.

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: यमुना प्राधिकरण की बोर्ड आज 72 वीं बैठक हुई. यमुना प्राधिकरण बोर्ड के चेयरमैन अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार और सीईओ अरुण वीर सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में 41 प्रस्ताव रखे गए.  जिसमें बताया गया कि 2120 करोड़ की प्राप्तियां हुई हैं और 1474 करोड़ का व्यय हुआ है. ये प्राप्तियां पिछले वित्तिय वर्ष से 169 फीसदी ज्यादा है. वित्तिय वर्ष 2020-21 में 455 करोड़ का प्रॉफिट हुआ है. बैठक में ये भी बताया गया कि भारत सरकार से मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने के लिए प्रिंसिपल एप्रोवेल मिल गया है. 

तीन नए पावर स्टेशन को मंजूर
यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन और अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार के अध्यक्षता में 72वीं बैठक हुई है. जिसमें बताया गया कि मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने का एप्रोवेल मिल गया है. ये मेडिकल पार्क 350 एकड़ में होगा. इसमें मेडिकल से जुड़े हुए एमआरआई सीटी स्कैन जैसे बड़े-बड़े उपकरण अब भारत में बनेंगे. उत्तर प्रदेश में इस मेडिकल डिवाइस पार्क में इंटरनेशनल कंपनियां आएंगी. इसको लेकर मार्केटिंग की जाएगी और उन कंपनियों को बढ़ावा दिया जाएगा. बोर्ड से इसका अप्रोवेल हो गया है. बोर्ड से डाटा पार्क की स्वकृति भी हुई है. डाटा पार्क के लिए अतिरिक्त एफआर दिया जा रहा है. यूपी पावर कारपोरेशन तीन पावर स्टेशन बना रहा है. अब आने वाले समय में बिजली की किल्लत नहीं होगी. नए कारपोरेशन पावर स्टेशन के लिए फंडिंग यमुना प्राधिकरण कर रहा है. इतनी बिजली की व्यवस्था की जा रही है कि आने वाले 35 से 40 साल तक यमुना प्राधिकरण के उन सेक्टरों में बिजली की कोई समस्या नहीं होगी. 

एक्सप्रेस-वे पर बढ़ेगी सुरक्षा
यमुना प्राधिकरण के मूल अलॉटी के पक्ष में अब सभी ब्लड रिलेशन वाले भी रजिस्ट्री करवा सकते हैं. लीज डीड करवाने के लिए अब विदेशों से आने की जरूरत नहीं है. इसका लाभ 38 हजार आवंटियों को मिलेगा. लीज डीड करवाने की योजना अब बगैर किसी पेनल्टी के तीन माह आगे बढ़ा दी गई है. सभी आवंटियों के लिए है ये योजना लागू की गई है. ओटीएस स्किम के तहत 26 सौ एप्लिकेशन मिले है. जिसमें से 17 सौ का डिस्पोजल हो गया है. इससे ऑथरोटी को 416 करोड़ का फायदा होगा. जेवर में अपराध न बढ़े इसके लिए छह वाहन पेट्रोलिंग के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस को दिए जा रहे हैं. इन वाहनों से लगातार पेट्रोलिंग हो सकेगी. सड़क दुर्घटना को रोका जा सके और यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो पॉइंट से लेकर जेवर टोल प्लाजा तक हाइवे पर पेट्रोलिंग करेंगे. एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के मानक बढ़ाये जाने से दुर्घटना में कमी आयी है. यमुना प्राधिकरण में आने वाले 103 गांव बुलंदशहर के भी हैं. बैठक में यहां सफाई कर्मी बढ़ाए जाने का फैसला हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Lakhimpur Violence: चार्जशीट में बेटे का नाम आने के बाद क्या अब इस्तीफा देंगे अजय मिश्रा टेनी? विपक्ष ने की बर्खास्तगी की मांग

UP Election 2022: 'आने वाला समय समाजवादी पार्टी का होगा', पूर्व मंत्री का बीजेपी सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget