एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट को लेकर एक्शन में प्रशासन, करोड़ों की जमीन पर बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Yamuna Expressway News: यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये की जमीन पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त किए हैं. साथ ही लोगों को धोखेबाजों से सावधान रहने की सलाह दी है.

Yamuna Expressway Encroachment: यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है और 11 हेक्टेयर से अधिक भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संबंधित भूमि पर अवैध निर्माण किया गया और प्लॉट बनाए गए. ये जमीन एक्सप्रेस-वे के किनारे अलीगढ़ जिले के टप्पल क्षेत्र में आती है. 

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 236 करोड़ रुपये की 11 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर कब्जा ले लिया है. संबंधित भूमि पर अवैध निर्माण और प्लॉटिंग हुई है. यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि प्राधिकरण ने करोड़ों रुपये की जमीन पर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है. 

यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण ने की कार्रवाई

इसमें कहा गया है कि प्लॉटिंग के खिलाफ उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास अधिनियम 1976 की धारा 10 के तहत सक्षम प्राधिकारी की ओर से पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. प्राधिकरण 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के साथ भूमि का प्रबंधन करता है. 

लोगों को किया सावधान

प्राधिकरण ने आम जनता को जमीन बेचने वाले धोखेबाजों से सचेत रहने को भी कहा है. इसमें कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन किसी भी तरह से ऐसे लोगों को शामिल करके कोई खरीदारी या बिक्री करता है, तो प्राधिकरण इससे होने वाले किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा और वे स्वयं इसके लिए जिम्मेदार होंगे. 

अगले साल शुरू होना है एयरपोर्ट

ग्रीनफील्ड नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण अलीगढ़ जिले की सीमा से लगे गौतम बौद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में किया जा रहा है. इसके अलगे साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है. ये देश में सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा. 

ये भी पढ़ें- 

Election Results 2023: विधानसभा चुनाव में मिली हार पर बोले अजय राय, बीजेपी के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget