एक्सप्लोरर

वाराणसी: होटल में मिली युवती की लाश, जहर खाया या खिलाया गया..पुलिस के लिये बनी बड़ी पहेली

वाराणसी में एक होटल के कमरे में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि युवती ने होटल के रजिस्टर में खुद को बीएयचू की छात्रा बताया है। जांच में सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत हुई है।

वाराणसी, एबीपी गंगा। वाराणसी के सिगरा थानाक्षेत्र के परेड कोठी इलाके में होटल अर्जुन के रूम में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर डिप्टी एसपी अपनी टीम के साथ होटल पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और तमाम सुबूत इकट्ठा किया। पुलिस के अनुसार युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने या खिलाने से हुई है और होटल रजिस्टर में उसने खुद को बीएचयू की छात्रा दर्ज कराया है। परेड कोठी स्थित होटल अर्जुन के रूम नंबर 303 में एक युवती की लाश मिली है। इस संबंध में डिप्टी एसपी अंकिता सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि अर्जुन पैलेस के रूम नंबर 303 में युवती की लाश मिली है। रजिस्टर देखा गया तो उसमे यह कमरा देवरिया के किसी अमिश तिवारी के नाम से बुक है, जो दवा कराने के बहाने यहां पहले भी आता रहा है। अंकिता ने बताया कि जिस लड़की की लाश मिली है उसने अपना नाम अंजलि तिवारी दर्ज करवाया है और खुद को बीएचयू की छात्रा बताते हुए अमिश तिवारी की कजिन बताया है।

पूछताछ में होटल स्टाफ के अनुसार आज सुबह वो लड़के से मिलने होटल आयी थी और सुबह साढ़े दस बजे लड़का चला गया पर लड़की नहीं गयी तो होटल स्टाफ को शक हुआ, जब उन्होंने देखा तो लड़की मृत मिली। अंकिता सिंह ने बताया कि लड़की की मौत विषाक्त पदार्थ खाने या खिलाने से हुई है। हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'पहली बार ऐसा हुआ कि...', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget