एक्सप्लोरर

गोरखपुर: अवैध संबंध में खटास आने पर देवर ने भाभी का गला रेता, घर से 100 मीटर दूर मिली लाश

गोरखपुर में अवैध संबंध को लेकर देवर ने भाभी को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के मुताबिक, मोनू के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे, इसी बीच उसकी भाभी के संबंध किसी और से हो गये.

गोरखपुर: भाभी के साथ चल रहे अवैध संबंधों में खटास आने पर देवर ने उसकी गला रेतकर हत्‍या कर दी. मृतका के तीन बच्‍चे हैं. उसका पति मुंबई में पेंट पालिश का काम करता है. मृतका की लाश निर्माणाधीन मकान से 100 मीटर की दूरी पर पड़ी मिली. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवाया. इस दौरान पुलिस ने घर में मौजूद देवर से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने हत्‍या की बात स्‍वीकार कर ली.

गला रेतकर की गई महिला की हत्या

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के डांगीपार गांव में रविवार की सुबह एक महिला की लाश पड़ी मिली. गांव वालों ने तत्‍काल पुलिस को इसकी सूचना दी. गांववालों ने उसकी शिनाख्‍त रिंकू देवी पत्‍नी गुड्डू के रूप में की. रिंकू का शव अर्द्ध निर्मित मकान से 100 मीटर की दूरी पर बरामद हुआ. उसकी गला रेतकर हत्‍या की गई थी. मृतका के तीन बच्‍चे हैं. उसका पति मुंबई में पेंट-पालिश का काम करता है.

देवर ने कबूल किया जुर्म

घटना की सूचना मिलने के बाद डॉग स्‍क्‍वॉयड के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्‍य जुटाए. घटना के कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस ने महिला के सगे देवर मोनू 35 वर्ष को शक के आधार पर हिरासत में लिया. उसके बाद सख्‍ती से पूछताछ में मोनू टूट गया. उसने स्‍वीकार किया कि उसका रिंकू के साथ अवैध संबंध रहा है. इस बीच उसकी भाभी का किसी और से संबंध हो जाने के कारण वो इसका विरोध कर रहा था. यही वजह है कि उसने रिंकू की गला रेतकर हत्‍या कर दी.

हत्या के जुर्म में गिरफ्तार देवर

गोरखपुर के कैंट सर्किल ऑफीसर सु‍मित शुक्‍ला ने बताया कि सुबह 7 बजे डायल 112 से सूचना मिली कि खोराबार के डांगीपार गांव में एक महिला की लाश मिली है. घटनास्‍थल पर एसपी सिटी और वे खुद और इंस्‍पेक्‍टर खोराबार भी पहुंचे. उन्‍होंने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्‍या की गई थी. कुछ समय बाद ही पता चल गया कि उसकी हत्‍या देवर मोनू ने की है. देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू और आरोपी के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं. मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. देवर को जेल भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: झाड़ू-रस्‍सी के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget