एक्सप्लोरर

पति से तंग आकर पत्नी ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

रायबरेली पुलिस ने हत्या की वारदात में सनसनीखेज खुलासा किया. इसके मुताबिक, आरोपी पत्नी अपने पति से तंग आ चुकी थी और उसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की खौफनाक साजिश रच डाली.

Sensational Murder case solved by Raebareli Police: शुभम नाम के युवक की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसमें मुख्य भूमिका निभाने वाली मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने अपने बहनोई से मिलकर मृतक शुभम की गला दबाकर हत्या की थी और उसके बाद मृतक के शव को लाकर बरामदे में डाल दिया  था. जिस पर मृतक की पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रात में छोड़ जाने की बात कही थी. सुबह मृतक की पत्नी ने ही पुलिस को सूचना देकर बताया था कि, रात में दो अज्ञात लोगों के साथ मेरे पति गए थे और रात में छोड़ गए थे और बहाना किया था कि नशे में हैं. जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की और उसका खुलासा किया. जिसमें से मृतक की पत्नी सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पत्नी ने रची साजिश

बछरावां थाना क्षेत्र के गडरिया खेड़ा गांव में बीते दिनों 22 वर्षीय शुभम नाम के युवक का शव घर के बरामदे में मिला था. उसकी पत्नी के मुताबिक रात 9:00 बजे दो व्यक्ति आये और उसे अपने साथ लेकर चले गए. लौटकर जब आए तो दोनों ने शुभम को चारपाई पर लिटा दिया और कहा कि, अधिक नशा होने के चल नहीं चल पा रहे हैं.  सुबह जब पत्नी ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. गले और शरीर पर चोट के निशान थे. घटना की जानकारी होने के बाद कोहराम मचा हुआ था, इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी, जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए शुभम की पत्नी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

हत्या में बहन का पति भी शामिल

मृतक की पत्नी वंदना से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो, पत्नी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि, अपने पति की मारपीट से तंग आकर हत्या की योजना बनाई और अपने बहनोई दीपू को सारी बात बताई. दीपू का एक मित्र रामखेलावन उर्फ कल्लू था जिसकी शादी नहीं हो रही थी, जिसको लेकर कल्लू ने कई बार दीपू से बात भी की थी और 50 हजार देने की बात भी कही थी. वहीं, कातिल पत्नी वंदना के बहनोई दीपू ने पूरी योजना बनाई और सोचा कि शुभम को रास्ते से हटा देंगे. वंदना की शादी कल्लू से करा कर 50 हजार रुपये भी मिल जाएंगे और घर पर चार पहिया वाहन भी हमें मिल जाएगा. जिसको लेकर मृतक शुभम की पत्नी वंदना ने सारी योजना बनाई और शुभम की बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी, जिसका पुलिस ने खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताई पूरी कहानी

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने खुलासा करते हुए बताया कि, बछरावां थाना क्षेत्र के गडरिया खेड़ा में शुभम नाम के एक युवक का मर्डर हुआ था, इस सूचना पर तत्काल बछरावां थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसकी जांच बछरावां पुलिस द्वारा शुरू की गई. कई लोगों से पूछताछ करने के बाद जो घटना सामने निकल कर आई है कि, मृतक का साढ़ू जिसका नाम दीपू है और उसका एक दोस्त रामकेवल और मृतक शुभम की पत्नी वंदना ने मिलकर ही यह हत्या की है, जो उसका साढू दीपू है उसके घर के बगल में ही रह रहा है. दीपू का एक दोस्त रामखेलावन जिसकी शादी नहीं हो रही थी और कई बार शादी करने के लिए दीपू से कहा था, दीपू से 50 हजार देने की भी बात कही थी. इस घटना में दीपू ने पूरी योजना बनाई और अपने दोस्त रामखेलावन और मृतक की पत्नी वंदना को शामिल किया, क्योंकि दीपू को उससे 50 हजार मिलने वाले थे, और मृतक के पास एक चार पहिया वाहन था, उसका भी उसे लालच था और दीपू ने अपने दोस्त रामकेवल को वंदना से शादी का लालच दिया और उसको भी योजना में शामिल किया और रात में इन तीनों ने मिलकर मृतक को शराब पिलाई उसके बाद बेल्ट से उसका गला घोंट दिया और ले जाकर उसको बरामदे में लिटा दिया. पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की और उसका खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया जिनको जेल भेजा जा रहा है.

ये भी पढ़ें.

विपक्ष पर बरसे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, कहा- ‘कुछ लोगों का पर्यटन टूर शुरू हो चुका है‘

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget