एक्सप्लोरर

Etah: प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया मामले का खुलासा

UP News: पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार उन्हें जेल भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है.

Etah Crime: एटा पुलिस ने पति पत्नी और वो के लव ट्रायंगल के बीच प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या (Murder) करने वाली महिला को उसके आशिक और एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 48 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा है.

प्रेमी से शादी करने के लिए पति को रास्ते से हटाया

बता दें कि 29 जनवरी की रात को बबली के प्रेमी अमन और उसके साथी ने बबली के पति खूबचंद्र की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी थी. बबली ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी. दरअसल बबली अपने प्रेमी अमन से शादी करना चाहती थी इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बबली, उसके प्रेमी अमन प्रेमी अमन और उसके एक और साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

मुखबिर की सूचना पर हुआ मामले का खुलासा

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2023  को वादी लटूरी सिंह पुत्र रामदास निवासी ग्राम नगला श्याम थाना मिरहची एटा द्वारा थाना मिरहची पर सूचना दी गई कि  29 जनवरी 2023 की रात्रि में उनके भाई खूबचन्द्र (42) अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.  सूचना पर थाना मिरहची में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया. वहीं मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त अमन पुत्र (21), अतुल (19) व मृतक की पत्नी खूबचन्द्र बबली (26) को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पति-पत्नी के बीच आए दिन होते थे झगड़े

बता दें कि मृतक खूबचन्द्र का बबली से करीब 8 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था. दोनों की उम्र में करीब 17 वर्ष का अंतर होने के कारण मृतक की पत्नी विवाह के समय से ही खूबचन्द्र को पसंद नहीं करती थी जिसकी वजह से दोनों में आये दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था. मृतक खूबचन्द्र के पास करीब 1.5 बीघा पैतृक खेत था और वह बटाई पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए थे अमन और बबली

खूबचंद्र ने 4 साल पहले गांव के की श्याम सिंह की जमीन बटाई पर ली थी, तभी उसकी पत्नी बबली श्याम सिंह के पुत्र अमन के संपर्क में आयी और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. करीब करीब 5 माह पूर्व मृतक खूबचन्द्र ने अपनी पत्नी और अमन को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और मौके पर ही दोनों के साथ मारपीट कर दी. इसके बाद खूबचंद्र ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था और करीब ढ़ाई महीने पहले ही वह अपने मायके से वापस आई थी. बबली के वापस आने के बाद खूबचंद्र अपनी पत्नी पर कड़ी निगरानी रखने लगा. वह घर से बाहर जहां भी जाती खूबचंद्र उसके साथ जाता.

फिर रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश

खूबचंद्र की सख्ती के कारण बल्ली को अमन से मिलने का मौका नहीं मिल पा रहा था, लेकिन वह चोरी छिपे अमन से फोन पर बात करती रही. इसके बाद दोनों ने खूबचंद्र को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और अपनी इस योजना में अपने एक साथी अतुल को भी शामिल कर लिया. खूबचन्द्र रोज गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर अपने मटर के खेत की रखवाली करने के लिए शाम को करीब 7 बजे के आसपास जाता था. हत्या वाले दिन भी खूबचन्द्र अपने मटर के खेत की रखवाली करने के लिए अपने खेत पर गया था. इसकी जानकारी बबली ने अमन और अतुल को दे दी. चोरी छिपे बबली खूबचंद्र से दूरी बनाते हुए उसके पीछे-पीछे चली गई और दूर जाकर खड़ी हो गई. योजना के तहत अमन व अतुल सरसों के खेत में छिपकर बैठ गए. जैसे ही खूबचंद्र सरसों के खेत की मेड़ के पास पहुंचा अमन और अतुल दोनों बाहर निकले और फिर अमन ने खूबचंद्र के पेट में सटाकर तमंचे से गोली मार दी.

पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

 गोली मारने के बाद अमन व अतुल ने तमंचा कुछ दूर एक सरसों के खेत में फेंक दिया तथा मृतक की पत्नी बबली खूबचन्द्र के मोबाइल फोन को उसकी जेब से निकालकर वापस घर आ गयी.  मोबाइल को स्विच ऑफ करके बबली ने मकान की दूसरी मंजिल पर रखी कूड़ा करकट की बोरी में छिपाकर रख दिया.  इसके बाद अमन व अतुल अपने-अपने घर चले गये. अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा व खोखा कारतूस सरसों के खेत से बरामद कर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. इन लोगों के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर मय, 1 खोखा कारतूस,  मृतक का मोबाइल, मृतक की पत्नी का कीपैड वाला मोबाइल और अमन का मोबाइल फोन बरामद किया है.

यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ बोले- बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहा सिद्धार्थनगर, काला नमक चावल पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget