एक्सप्लोरर

क्या फिर बढ़ गई है सलमान खान और शाहरुख खान में दूरियां

हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड के सुपरस्टार्स बाबा सिद्दीक की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। लेकिन क्या सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती में फिर बढ़ गई है दूरियां।

एबीपी गंगा, हर साल की तरह इस साल भी मुंबई के मशहूर नेता बाबा सिद्दीकी ने अपने यहां इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। बाबा सिद्दीक की इफ्तार पार्टी रमजान के महीने की सबसे बड़ी पार्टी होती है जहां लगता है सितारों के साथ-साथ राजनीति की महफ़िल और व्यवसाय की दुनिया का जमावड़ा देखने को मिलता है। उनकी इस खास पार्टी में कई नामी हस्तियों के अलावा बॉलीवुड के कई सितारे भी जा पहुंचे। इस मौके पर सलमान खान और उनका पूरा परिवार भी दिखाई दिया। इन सब के अलावा बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे भी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे, लेकिन हेमशा इस पार्टी की रौनक और शान सलमान और शहरुख खान होते है। जो बिना तकल्लुफ हर साल अपने दोस्त के बुलावे पर इफ्तारी के लिए आते हैं। सलमान खान और शहरुख इस पार्टी में आए तो जरूर लेकिन एक दूसरे को ईद मुबारक के लिए गले नहीं पाए। पार्टी में आए हज़ारों मेहमानों को वो नज़ारा नहीं देखने को मिला जिसका उन्हें बेसब्री से इंतज़ार था और हमेशा से रहता है। सभी महमान अपने मोबाइल और कैमरे में वो पल को कैद करना चाहते थे। इन दोनों सुपर स्टार्स को एक साथ देखने के लिए उनकी आंखे मानो तरस रही हो। आपको याद होगा की बाबा सिद्दीक की ये वही पार्टी है, जहां शाहरुख खान और सलमान खान एक लम्बे टाइम के बाद चल रहें झगडे को खत्म किया था और एक दूसरे के गले मिले थे और दुश्मनी भुला दी थी। किस्सा कुछ ऐसा था ? बाबा की इफ्तारी पार्टी में सलमान खान का पूरा परिवार शाम से ही मौजूद था। अरबाज पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस पार्टी में अपने परिवार के बीच नजर आए। उसी के थोड़ी देर बाद इउलिआ वंतूर भी वहां पहुंची वो थोड़ी अलग-अलग नजर आती दिखाई दी। बॉलीवुड गलियारों से कई मेहमान आए। मगर जब कुछ की देर में सलमान खान की एंट्री हुई तो फिर बस कैमरे का लेंस भी उन पर ही था और मेहमानों की नजरें भी उन पर टिकी हुई थी। सलमान वहां सभी मेहमानों से गले मिले और इफ्तारी की मगर उनका चेहरा सहज नहीं था। आंखे लाल थी। दोनों आंखों नम थी। बहन अलवीरा ने उनके आंखे पोछी। पता चला कि उनकी तबियत आज कुछ ठीक नहीं थी। इउलिया किसी तरह सलमान के करीब पहुंची। बातें हुई मगर वह कुछ ही देर में वहां से निकलने लगे। बाहर भी आ गए मगर बाबा के कहने पर वह फिर वापस आए। एन्ट्री हुई कटरीना कैफ की। कटरीना आते ही सीधे सलमान के पास उनसे मिलने पहुंची या यू कहें उनकी तबियत के बारे में हाल चाल लेने पहुंची। थोड़ी देर दोनों साथ रुके और फिर सलमान वहां से चले गए। सलमान के जाने के ठीक 5 मिनट के बाद शाहरुख़ की एन्ट्री हुई। देर आने की वजह से शाहरुख की मुलाकात सलमान से तो नहीं हो पाई मगर वो कटरीना से प्यार से मिले और उनको भारत की कामयाबी की दुआएं भी दी। शाहरुख खान और सलमान नहीं मिल पाए और फर्क सिर्फ 5 मिनट का था। जो मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget