एक्सप्लोरर

UP Weather Today: लखनऊ से नोएडा तक शीतलहर से कंपकंपाने लगे लोग, 4 डिग्री तक गिरा पारा, इन जगहों बारिश का अलर्ट

Weather Today in UP: यूपी में इन दिनों हड्डियां गलाने वाली ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है. शीतलहर और घने कोहरे के बीच बारिश ने मुसीबत और बढ़ा दी है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और शीत लहर से लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए हैं. बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जगहों पर बारिश और घने कोहरे का अनुमान जताया गया है. वहीं मुजफ्फरनगर में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. यहां तापमान 4.3 डिग्री तक पहुंच गया. 

यूपी में इन दिनों हड्डियां गलाने वाली ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक़ आज पूरे उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा राज्य में एक या दो स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पश्चिमी यूपी के हिस्सों में आज ठंडा से अधिक ठंडा दिन रहने का अनुमान जताया गया है. शुक्रवार को भी कई जगहों पर फिर बारिश की संभावना जताई गई है. 

6 और 7 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इस बीच भी हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. 8 और 9 जनवरी को एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा और कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. हालांकि इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई ख़ास बदलाव के आसार नहीं है. 

इन इलाक़ों में बारिश का अलर्ट
यूपी में आज झांसी, जालौन, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, फ़तेहपुर, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, चंदौली और सोनभद्र में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. 

ठंडा से अधिक ठंडा दिन की संभावना
कोहरे और शीत दिवस की बात करें तो आज सहारनपुर, बागपत, मुज़फ़्फ़रनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत में आज घना कोहरा छाया रहेगा और यहां आज शीत दिवस रहेगा. पिछले 24 घंटों में मुज़फ़्फ़रनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, इसके अलावा मेरठ में 5.6, अलीगढ़ और उरई में 5.4, शाहजहांपुर में 5.7, आगरा में 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. 

नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, भीमनगर, बदायूं, फ़र्रुख़ाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, फ़ैज़ाबाद, बाराबंकी और सीतापुर में में मध्यम से हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

PM Modi Letter: पीएम मोदी ने मीरा मांझी के घर पी थी चाय, अब खत लिखकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget