एक्सप्लोरर

UP: दूसरे चरण के मतदान के दौरान प्रतापगढ़ में हुआ जमकर बवाल, 8 बूथों में होगी दोबारा वोटिंग

यूपी में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रतापगढ़ में जमकर हिंसा हुई. कई जगह बूथ पर झड़पें हुईं. प्रशासन ने 8 जगह पर रीपोलिंग करवाने का फैसला लिया है.

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में 19 अप्रैल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान का दिन प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस विभाग के लिए सबसे काला दिन बन गया है.  जिला अधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक के तमाम दावे हवा हवाई साबित हुए. प्रतापगढ़ के 17 ब्लाकों में प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान होना था. तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद जिले के अलग अलग क्षेत्रों में जबरदस्त हंगामा व बवाल देखने को मिला. कहीं, बैलेट पेपर गलत पहुंचने को लेकर तो कहीं फर्जी मतदान को लेकर जिले में भीषण संग्राम होता रहा. 

कई जगह पर हुआ बवाल

उत्तर प्रदेश का जिला प्रतापगढ़ सोमवार को चम्बल के बीहड़ों से कम नहीं था. चाहे सत्ताधारी दल के नेता हों या प्रत्याशी व उनके समर्थक सभी ने पंचायत चुनाव में खुद की जीत के लिए प्रतापगढ़ की कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया था. पुलिस कर्मी व अधिकारियों को ये समझ नहीं आ रहा था कि करें तो क्या करें. जब हालात काबू से बाहर हो गए तो कुछ बूथों पर पुलिस को लाठी और फायरिंग तक करनी पड़ी. हद तो तब हो गयी जब दबंगों ने  शाम को  मत पेटियों को लेकर वापस आ रहे मतदान कर्मियों की बस को रोकर मतदान पेटी छीनने का प्रयास किया और असफल होने पर  बस में आग लगा दी. पुलिस फोर्स ने पहुंचकर मत पेटियों को अपने काबू में किया. इस पूरे मामले में एक दरोगा को भी चोटें आईं हैं.
 

8 बूथों पर होगी रिपोलिंग

सत्ताधारी पार्टी की नेता ने भी आग में घी डालने का काम किया. पूर्व सांसद व भाजपा नेत्री राजकुमारी रत्ना सिंह जिन्हें प्रशासन ने प्रतिबंधित किया था कि मतदान के दिन वो क्षेत्र में नहीं निकलेंगी, फिर भी सत्ता की हनक दिखाने के लिए भाजपा नेत्री व पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह जिनकी बेटी तनु श्री लालगंज क्षेत्र के सांगीपुर द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही थीं, उसको जिताने के लिए अपने सुरक्षा गार्ड के साथ बूथों पर घूमती रहीं. जिसे देख बूथ पर मौजूद अधिकारी ने जमकर फटकार लगाई. तब जाकर भाजपा नेत्री वहां से हटीं. एक तरफ जहां उपद्रवियों ने उत्पात मचा रखा था, वहीं पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को ऐसे नेताओं को भी काबू में करने का काम करना पड़ रहा था. इसी क्रम में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र "सेनानी " की पत्नी सिन्धुजा मिश्र भी शाम लगभग मतदान खत्म होने के बाद बूथ पर जा पहुचीं. जिससे वहां विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी. यानी सत्ताधारी पार्टी के नेताओं ने भी अपनी हनक दिखाने के लिए प्रशासन और पुलिस का और ज्यादा बढ़ा दिया. पूरे जिले में कालाकांकर के बारियाव ,संग्रामगढ़ के पुरैली मकदूमपुर ,पट्टी के बरहपुर ,हर्जामऊ, कोहड़ौर के चनुवडीह, सांगीपुर के मुरैनी ,कंधई के उत्तरास व चकमझानीपुर,लालगंज के डीह मेहंदी गांवों में जमकर बवाल हुआ जनपद में 12 बूथों पर हंगामे के बाद अब अधिकारियों ने 8 बूथों पर दोबारा पोलिंग कराने का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें.

UP: 18 साल से ऊपर के लोगों के टीकाकरण के फैसले को अलीगढ़ के युवाओं ने सराहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget