एक्सप्लोरर

रायबरेली: लॉक डाउन में ग्राम प्रधान की मनमानी...मनरेगा में काम कर रहे हैं मजदूर...सोशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जियां

प्रदेश में लॉक डाउन है और सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे घरों में ही रहे। लेकिन इस बीच रायबरेली में इसका खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। अफसरों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है

रायबरेली, पंकज सिंह। जहां एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है और देश व प्रदेश के मुखिया लॉक डाउन करने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग व घरों में रहने की सलाह दे रहे हों वहीं दूसरी तरफ रायबरेली में एक ग्राम प्रधान ने इस लॉक डाउन को मजाक बना दिया है। यही कारण है कि इस लॉक डाउन व शासन प्रशासन के आदेश के बावजूद भी मजदूरों को इकट्ठा करके सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा है। साथ ही गरीब मनरेगा मजदूरों के जीवन से खिलवाड़ भी किया जा रहा है। आपको बता दें कि मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया ग्राम का है, जहां मनरेगा मजदूर सड़क निर्माण का काम कर रहे हैं।

धड़ल्ले से हो रहा मनरेगा के तहत सड़क निर्माण

लॉक डाउन की घोषणा के बाद से ही जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना अपने दल बल के साथ जिले का भ्रमण करके लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रही हैं। जहां जरूरत पड़ी सख्त रवैया भी अपनाया लेकिन इन सबका हरचंदपुर थाना क्षेत्र के छतैया ग्राम प्रधान रामावती व उनके प्रतिनिधि पर असर नहीं दिख रहा है यही कारण है कि ग्राम प्रधान छतैया मनमाने तरीके से 'मनरेगा' मजदूरों को बुलाकर सड़क निर्माण करवाना शुरू करवा दिया। पिछले 4 दिनों से मनरेगा मजदूर लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं और इसकी भनक उच्च अधिकारियों को भी नहीं लग सकी।

रायबरेली: लॉक डाउन में ग्राम प्रधान की मनमानी...मनरेगा में काम कर रहे हैं मजदूर...सोशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जियां

ग्राम प्रधान के लिए मायने नहीं रखती मोदी ,योगी की अपील

पूरे जिले में लोग अपने घरों में रहकर लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं। साथ ही पुलिस प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए उनका सहयोग कर रहे हैं, वहीं छतैया ग्राम प्रधान पुलिस प्रशासन के नियमों को नहीं मानता है उसके ऊपर लॉक डाउन व उनके नियमों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपील का भी कोई फर्क नहीं पड़ता है तभी तो वह इन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इस संकटकाल में भी गरीब मजदूरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है और सरकारी काम मनरेगा के तहत सड़क निर्माण का कार्य धड़ल्ले से करवा रहा है। गरीब व बेचारे मजदूर भी काम करने को विवश है। जिला प्रशासन लॉक डाउन को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है।

रायबरेली: लॉक डाउन में ग्राम प्रधान की मनमानी...मनरेगा में काम कर रहे हैं मजदूर...सोशल डिस्टेसिंग की उड़ी धज्जियां

आलाधिकारियों ने संभाल रखी है कमान

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना स्वयं इसकी कमान संभाले हुए हैं, पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने भी सेनानायक की तरह पूरे जनपद में वर्दीधारियों को चप्पे-चप्पे पर फैलाकर लॉक डाउन का पालन करवाने की शपथ ले चुके हैं। इन अधिकारियों के निर्देशों का पालन भी रायबरेली की जनता कर रही है लेकिन ग्राम प्रधान छतैया इन सब से अलग हटकर जिलाधिकारी के आदेशों का मखौल उड़ा रहा है, और इसका कोई असर उस पर नहीं दिखाई दे रहा है। तभी वह मनरेगा के तहत दर्जनों मजदूरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है और नियम कानून की धज्जियां उड़ा रहा है।

क्या कहते हैं सहायक विकास अधिकारी/ प्रभारी बीडीओ

सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी हौसला प्रसाद यादव का कहना है कि पूरे ब्लॉक में इस तरह का कोई कार्य कहीं नहीं हो रहा है। कहीं कार्य हो रहा है तो इसकी जानकारी हमें नहीं है। अगर कहीं हो रहा है तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget