एक्सप्लोरर

किसे किसे मिलेगा गैंगस्टर विकास दुबे पर रखा गया पांच लाख का इनाम?

यूपी पुलिस के अधिकारियों ने उज्जैन पुलिस से पूछा था कि यह इनाम किसे दिया जाए ? इसे लेकर जांच कमेटी बनाई गई. जांच कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह चौहान, आकाश भूरिया और रुपेश द्विवेदी को शामिल किया गया.

लखनऊ: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के निर्गम द्वार से कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया था. हालांकि उज्जैन पुलिस इस कार्यवाही को लेकर विकास दुबे को अभिरक्षा में लिए जाने की बात स्वीकार रही है. पुलिस ने उज्जैन में अधिकृत रूप से कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया था. इसके अलावा अधिकृत गिरफ्तारी भी नहीं ली थी. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर ₹5 लाख का इनाम रखा था.

यूपी पुलिस के अधिकारियों ने उज्जैन पुलिस से पूछा था कि यह इनाम किसे दिया जाए ? इसे लेकर जांच कमेटी बनाई गई. जांच कमेटी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह चौहान, आकाश भूरिया और रुपेश द्विवेदी को शामिल किया गया. इस कमेटी ने सभी बिंदुओं पर पड़ताल करने के बाद कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष निकाले हैं. इसके बाद दो दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं.

इन्हें स्वीकृति के लिए आला अधिकारियों को भेजा गया है. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद इनाम पाने करने वालों के नाम कम और ज्यादा भी हो सकते हैं. एसपी ने बताया इनाम की सूची में महाकाल मंदिर से पकड़े जाने से लेकर एमपी के बॉर्डर पर छोड़ने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं.

अभी तक यह नाम आए सामने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर जिन लोगों को ईनाम मिलेगा, उनमें पुलिस ने हार फूल बेचने वाले सुरेश कहार, प्लाटून कमांडर रूबी यादव, निजी सुरक्षाकर्मी राहुल, लखन, महाकाल थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर, निरीक्षक प्रकाश वास्कले, आरक्षक विजय राठौड़, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र शर्मा आदि के नाम तय हुए है.

पहली बार पकड़ाया 5 लाख का ईनामी उज्जैन पुलिस के इतिहास में यह पहला मौका रहा है जब दूसरे प्रदेश के पांच लाख के इनामी को पकड़ा गया है. इसी वजह से इनाम के वितरण को लेकर पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विकास को पकड़ने वाली टीम को 15 अगस्त को भी सम्मानित किया जाएगा.

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget