एक्सप्लोरर

'परमाणु धमकियों के बारे में PM मोदी...', ऑपरेशन सिंदूर के बाद साध्वी प्राची की PAK को चेतावनी

Sadhvi Prachi on Operation Sindoor: विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और वह लाखों लोगों की हत्या कर चुका है, इसलिए उसका जवाब ऐसे ही ऑपरेशन से देना पड़ेगा.

UP News: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना और केंद्र सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, जिसका जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया गया. विहिप नेता साध्वी प्राची ने एक बयान में कहा, "पीएम मोदी मजबूत दोस्ती निभाने और दुश्मनों को करारा जवाब देने के लिए जाने जाते हैं. यह बात पूरा देश और दुनिया जानती है. परमाणु धमकियों के बारे में पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं करेगा."

उन्होंने आगे कहा, "पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करके पूरे विश्व को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है. जिन्होंने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा, उसका जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया गया. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और वह लाखों लोगों की हत्या कर चुका है, इसलिए उसका जवाब ऐसे ही ऑपरेशन से देना पड़ेगा. यही वजह है कि पीएम मोदी ने उन्हें घर में घुसकर मारा है. पाकिस्तान को भारत की ताकत का पता चल गया है."

ये 2025 का भारत है- साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कहा, "हिंदुस्तान ने पूरे विश्व को दिखा दिया कि ये नया भारत है. ये पीएम मोदी, अमित शाह और अजीत डोभाल का भारत है. ये 2025 का भारत है, जो आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देना जानता है. मैं ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाले भारतीय सैनिकों का आभार व्यक्त करती हूं."

इंदिरा गांधी को सिर्फ पाकिस्तान से प्यार था- साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "इंदिरा गांधी को आयरन लेडी बोलने वाले लोग कान खोलकर सुन लें कि उन्हें सिर्फ पाकिस्तान से प्यार था. इंदिरा गांधी ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को तुरंत छोड़ दिया था, जबकि 53 हजार हिंदुस्तान के सैनिकों में से एक को भी आयरन लेडी बचाकर नहीं लाई थीं. नेहरू-गांधी खानदान हमेशा से पाकिस्तान और आतंकवादियों से प्यार करता रहा है. जब बाटला कांड हुआ था, तब सोनिया गांधी रोई थीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget